Shubh Muhurat 2024: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यदि नए वाहन तथा प्रोपर्टी शुभ मुहूर्त में खरीदी जाए तो व्यक्ति के लिए शुभ रहता है। शुभ मुहूर्त जानने के लिए आपको किसी विद्वान ज्योतिषी के पास जाना होता है या फिर ऑनलाइन सर्च करना होता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि कुछ मुहूर्त ऐसे होते हैं जब आप बिना किसी पंडित से पूछे कुछ भी खरीद सकते हैं। इन मुहूर्तों में कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, नए व्यापार का आरंभ कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए इन मुहूर्तों के बारे में
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: मां के पैर छूने से बदल जाएगा भाग्य, हर जगह पाएंगे विजयश्री
बिना पंडित से ऐसे करें शुभ मुहूर्त का चुनाव (Shubh Muhurat 2024)
सबसे पहले चुनें शुभ दिन
वैसे तो सप्ताह के सातों दिन ही शुभ माने गए हैं परन्तु प्रोपर्टी खरीदने के लिए शनिवार को सर्वोत्तम माना गया है। इसी प्रकार वाहन खरीदने के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को शुभ माना गया है। इनमें भी शुक्रवार को अति उत्तम बताया गया है।
यह भी पढ़ें: Surya ke Upay: रविवार को करेंगे सूर्य के ये उपाय तो हर मनचाही चीज पा लेंगे
फिर चुनें शुभ तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार कुछ तिथियां सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम मानी गई हैं जबकि कुछ तिथियों को अशुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार प्रथमा, तृतीया, पंचमी, षष्टी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा की तिथि पर आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। इसी प्रकार चतुर्थी, नवमी और अमावस्या को कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। खासतौर पर अमावस्या पर वाहन भूल कर भी नहीं खरीदना चाहिए।
इन नक्षत्रों में भी कर सकते हैं शुभ कार्य
प्रोपर्टी और वाहनों को खरीदने के लिए पुष्य, पुनर्वसु, स्वाति, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र को अच्छा माना गया है। इनके अलावा भी कई अन्य नक्षत्र हैं जिनमें आप अच्छा कार्य कर सकते हैं। परन्तु इन मुहूर्तों में किए गए कार्य व्यक्ति का सौभाग्य लेकर आते हैं। इनमें भी यदि गुरुवार, शनिवार या रविवार को पुष्य नक्षत्र हो तो उस मुहूर्त में शुरू किया गया कार्य निश्चित रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines