Ucchista Ganapati Mantra: भारतीय आध्यात्म में गणेशजी को बुद्धि और समृद्धि दाता देवता बताया गया है। किसी भी मांगलिक कार्य की शुरूआत गणपति पूजा से ही होती है। उनका एक नाम विघ्नहर्ता (अर्थात् समस्त विघ्न या कष्ट हरने वाले) भी है। उन्हें प्रसन्न करना भी बहुत ही आसान बताया गया है। शास्त्रों में गणेशजी के उपाय और कई मंत्र बताए गए हैं जो आपका भाग्य बदल सकते हैं।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार यदि गणेशजी के तांत्रिक स्वरूप उच्चिष्ठ गणपति की पूजा की जाए तो अतिशीघ्र फल देती है। इस स्वरूप की साधना तंत्रोक्त मंत्र तथा विधान से की जाती है। यदि आप भी तुरंत फल प्राप्त करना चाहते हैं तो उच्चिष्ठ गणपति के इस उपाय को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: घर में इस तेल का दीपक जलाने से होता है चमत्कार! मिलता है अथाह खजाना
ऐसे करें उच्चिष्ठ गणपति साधना (Ucchista Ganapati Mantra)
किसी भी माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शुभ मुहूर्त में नीम की जड़ लेकर उससे अंगूठे के आकार की गणेश प्रतिमा बनाएं। रात्रि के प्रथम पहल में लाल वस्त्र पहन कर लाल आसन पर झूठा मुंह करके बैठें, मुख पश्चिम दिशा में होना चाहिए। अब इसी अवस्था में विधिवत रूप से गणेशजी की पूजा करें। उन्हें अक्षत, पुष्प, प्रसाद आदि चढ़ाएं।
तत्पश्चात् लाल चंदन की माला से झूठे मुंह ही उच्चिष्ठ गणपति मंत्र ‘ॐ नमो हस्ति मुखाय लम्बोदराय उच्छिष्ट महात्मने क्रां क्रीं ह्रीं घे घे उच्छिष्ठाय स्वाहा’ का 5 माला जप करें। इस तरह लगातार अगले सात दिनों तक पूजा करें। आठवें दिन अर्थात् अमावस्या को पंचमेवा से इसी मंत्र के द्वारा हवन में 500 आहुतियां दें। इस प्रकार यह मंत्र आपको सिद्ध हो जाएगा। अब आप इस मंत्र का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बुध के इन उपायों से व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता, कॅरियर रातोंरात उड़ान भरेगा
धन-संपत्ति और घर के सब भंडार भरने के लिए करें यह प्रयोग
घर में अन्न भंडार अथवा तिजोरी पर उपरोक्त उच्चिष्ठ गणपति प्रतिमा को स्थापित करें। अब लगातार 11 दिनों तक प्रतिदिन 3 माला उच्चिष्ठ गणपति मंत्र का जप करें। इस प्रकार इस प्रयोग को प्रत्येक छह माह में करते रहने से उस घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है। उस घर के भंडार कभी खाली नहीं होते और वहां रहने वाले कुबेर से भी अधिक धनी बन जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
18 mins agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines