Horoscope Shani Dev: सभी ग्रहों में शनि देव को न्याय और कर्मफल के दाता ग्रह माना गया है। मान्यता है कि शनि देव लोगों के बुरे कर्मों के फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव की चाल खास महत्व रखती है। माना जाता है कि शनि देव बहुत ही धीमी गति से गोचर करते हैं। सभी 12 राशियों में एक बार गोचर करने में करीब 30 साल लग जाता है।
बता दें कि 18 मार्च के बाद आने वाले 289 दिनों तक शनि देव कुंभ राशि में ही रहेंगे। शनि देव 5 दिनों बाद कुंभ राशि में ही उदय होंगे। शनि देव के उदय होने से अगले 9 महीने तक 3 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए अशुभ रहेगा। तो आइए जानते हैं किन राशियों को शुभ फल और किन राशियों को अशुभ फल मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अगले 9 महीने तक लाभकारी साबित होगा। शनि देव की कृपा से मेष राशि के लोगों के जीवन में कई शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। कई कार्यों में सफलता भी मिलेगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो यह पूरा साल अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं अगले 3 महीने के अंदर स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव के कुंभ राशि में विराजमान रहने से अगले 9 महीने तक सिंह राशि के लोगों को फायदे ही फायदे होंगे। कभी भी अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं उनके जीवन में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। लेकिन शनि देव की कृपा से बहुत जल्द सफलता मिल सकती है।
तुला राशि
शनि देव के कुंभ राशि में विराजमान रहने से अगले 294 दिनों के अंदर गुड न्यूज मिल सकता है। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि सेहत संबंधित थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए यह पूरा साल बहुत ही शुभ रहेगा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मामले में पूरा साल बेहतर रहेगा।
इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव से कर्क, वृश्चिक, मकर , कुंभ और मीन राशि के लोग ज्यादा प्रभाव होंगे। शनि देव पूरे साल इन राशियों पर बुरा प्रभाव डालेंगे। साथ ही कष्ट भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 25 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोगों के जीवन पर पड़ेगा असर
यह भी पढ़ें- मेष राशि में बनेगा गजकेसरी राजयोग, आज से 5 राशियों की बदल जाएगी लाइफ
यह भी पढ़ें- बस 1 घंटा 20 मिनट में ही कर सकते हैं होलिका दहन, जानें कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
12 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines