---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

19 अप्रैल को अलर्ट मोड में रहें इन 3 राशियों के लोग, टेंशन और फाइनेंशियल लॉस के हैं योग!

19 अप्रैल 2025 के दिन चंद्रमा धनु राशि में और सूर्य मेष राशि में रहेंगे। इसके साथ ही बुध और मंगल अपनी नीच राशि में रहेंगे। इस कारण कुछ राशि वालों को फाइनेंशियल लॉस का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है। ग्रहों का अशुभ प्रभाव हमें हानि और शुभ प्रभाव लाभ दिलाता है। 19 अप्रैल 2025 शनिवार के दिन ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में और वृषभ राशि में बृहस्पति देव विराजमान रहेंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के होकर मौजूद रहेंगे और केतु कन्या राशि में रहेंगे।

शनिवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। बुध अपनी नीच राशि में तो शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में मौजूद रहेंगे। शनि और राहु भी मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रहों के योग से कुछ राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों को फाइनेंशियल लॉस के साथ ही बहस आदि से भी जूझना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को 19 अप्रैल का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि में इस वक्त मंगल नीच के हैं और ये स्थिति आपको थोड़ा चिड़चिड़ा और इमोशनल बनाती है। आपको बिना वजह गुस्सा आ सकता है और छोटी-छोटी बातों पर मूड ऑफ हो सकता है। फैमिली या पार्टनर से किसी बात को लेकर क्लेश हो सकता है। अगर आप पहले से किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो परेशानी बढ़ सकती है। इस दिन चीजें आपकी उम्मीद के उलट हो सकती हैं। इस कारण खुद को शांत रखना सबसे जरूरी है। अगर कोई बात खराब लगे, तो उस वक्त चुप रहना ही समझदारी होगी। रुपये पैसों का लेनदेन न करें नुकसान संभव है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ा इमोशनली डिस्टर्बिंग हो सकता है क्योंकि आपकी राशि में चंद्रमा अकेले हैं। अकेला चंद्रमा मन को बेचैन और अनस्टेबल बना देता है। आपको ऐसा लग सकता है कि जैसे मन किसी एक चीज पर टिक ही नहीं रहा है। इस कारण आप बिना वजह उदासी या नेगेटिव सोच का शिकार हो सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा और पर्सनल लाइफ में भी थोड़ी दूरी या चुप्पी महसूस हो सकती है। इस दिन जितना हो सके खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करें, और जरूरत हो तो किसी भरोसेमंद इंसान से बात जरूर करें। थोड़ा सा संभलकर रहें क्योंकि फाइनेंशियल लॉस होने की संभावना पूरी है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि में इस वक्त एक साथ चार ग्रह मौजूद हैं। इसमें शनि, राहु, शुक्र और नीच के बुध हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए 19 अप्रैल का दिन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से उलझन, कन्फ्यूजन और थकावट बनी रह सकती है। कुछ लोग इमोशनली लो फील कर सकते हैं या बार-बार किसी बात को सोचकर परेशान हो सकते हैं। अगर रिलेशनशिप में पहले से कुछ तनाव चल रहा है तो इस दिन वो और बढ़ सकता है। काम में फोकस करना मुश्किल होगा और छोटी-छोटी बातें भी परेशान कर सकती हैं। आपको सलाह है कि ओवरथिंकिंग से बचें और किसी भी सिचुएशन को जरूरत से ज्यादा दिल पर न लें। निवेश में सावधानी बरतें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 27 अप्रैल से खुलेगा इन 5 राशियों की किस्मत का ताला, शुक्र के घर में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा!

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2025 05:15 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola