Horoscope 2026: नए साल में ग्रहों का मंत्रीमंडल बदलने वाला है. 2026 के राजा देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं. नया साल में गुरु ग्रह राजा हैं ऐसे में यह धनु और मीन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होगा. ज्योतिषचार्यों के मुताबिक, नए साल में गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से इन दो राशि वालों को बहुत ही फायदा होगा. इन राशियों को पूरे सााल धनलाभ मिलेगा. जीवन और करियर के मामले में नया साल धनु और मीन राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. चलिए इन दो राशियों के लिए साल कैसा रहेगा इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
2026 में इन दो राशियों को मिलेगा लाभ
धनु राशि
धनु राशि वालों को गुरु के प्रभाव से शुभ लाभ मिलेंगे. शुभ परिणाम से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपके खर्चों में कमी आने से धन की बचत कर सकेंगे. पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा. घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उन्हें विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. आपकी सेहत सालभर अच्छी रहेगी.
ये भी पढ़ें – Astro Health Tips: बार-बार पड़े जाते हैं बीमार? इस परेशानी को दूर करेंगे खास ज्योतिषीय उपाय
मीन राशि
मीन राशि वालों को खूब धनलाभ मिलेगा. आय में वृद्धि होगी और जिन्हें कारोबार से लाभ कम हो रहा है उनकी कमाई बढ़ सकती है. अगर आप नया काम करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सेहत के मामले में आपके लिए साल अच्छा रहेगा.
देवगुरु बृहस्पति को इन उपायों से करें प्रसन्न
आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं. नए साल में आप सिर्फ शाकाहारी भोजन ही करें. इसके साथ ही माता-पिता का आशीर्वाद लें. आप गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन गुड़, चने और पीली चीजों का दान करें. इसके साथ ही पीपल के पेड़ और तुलसी के पौधे के पास बैठकर ध्यान लगाएं. आप नए साल में इन उपायों को कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines