Lucky Zodiac For 2024: नया साल शुरू होने में अब महज चंद दिन ही बच गए हैं। ऐसे में नए साल को लेकर हर जातक की जिज्ञासा होगी कि 2024 उनके लिए कैसा रहेगा। वहीं कार्यों को लेकर भी लोगों के मन में चल रहा होगा कि क्या नए साल में उन्नति के कितने अवसर प्राप्त होंगे। ज्योतिष शास्त्र की की गणना के आधार पर की गई भविष्यवाणी से यह जानिए कि किन राशियों के लिए 2024 लकी साबित होगा।
मेष
राशिफल 2024 के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए नया साल भाग्यशाली साबित होगा। दरअसल नए साल में कार्यस्थल पर अतिरिक्त जवाबदेही मिलेगी। नई जवाबदेही प्रमोशन के साथ-साथ मिलेगी। जिन जातकों में टीम को लीड करने की क्षमता होगी, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ ऊंचे मुकाम हासिल करेंगे।
मिथुन
नए साल में इस राशि से जुड़े जातकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बहुत संभव है कि नए साल में नई नौकरी मिल जाए। साथ ही जॉब को लेकर जो सपना आप देख रहे हैं, वह साकार होगा। इसके अलावा नए साल में कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किए गए सभी कार्यों के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
सिंह
सिंह राशि के लिए भी नया साल भाग्यशाली साबित होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे कार्यों में मन लगेगा। नए साल में किस्मत के सितारे चमकते नजर आएंगे। इसका अलावा नौकरी में प्रमोशन मलेगा। इतना ही नहीं, नए साल में आपके द्वारा किए गए मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा।
मकर
मकर राशि से जुड़े जातक नए साल में खूब उन्नति करेंगे। नए साल में शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। हालांकि आपको इसके लिए मेहनत से पीछे नहीं हटना होगा। कार्यस्थल पर किए गए कार्यों का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वालों को अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन उस पर सफलता प्राप्त करने के लिए डटकर काम करना होगा।
यह भी पढ़ें: सूर्य-बुध मिलकर संवारेंगे 3 राशि की किस्मत, होगी तरक्की
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines