हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

किस दिशा में हो घर का दरवाजा? ताकि बनी रहे सुख-शांति, क्या कहते हैं वास्तु नियम

Home Vastu Tips: घर बनवाते समय ज्यादातर लोग वास्तु नियमों का पालन करते हैं। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर एक चीज के बारे में बताया गया है। आज हम आपको ये बताएंगे कि घर का मेन गेट किस दिशा में होना शुभ और अशुभ होता है।

विज्ञापन

Home Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के शुभ और अशुभ दोनों परिणामों के बारे में बताया गया है। वास्तु नियमों के अनुसार, हर एक चीज को रखने के लिए सही दिशा होती है। अगर उसे गलत दिशा में रखा जाए तो उससे वास्तु दोष बढ़ सकता है। इसलिए लोग कोई भी नई चीज खरीदने से पहले उसे रखने की जगह के बारे में सोचते हैं। इसके अलावा घर बनवाने से पहले लोग उसकी दिशा और घर के मेन गेट की दिशा के बारे में भी ध्यान देते हैं। नहीं तो गलत दिशा में घर होने से नेगेटिविटी बढ़ती है। साथ ही इसका असर घर के सदस्यों की सेहत पर भी पड़ता है। इसके अलावा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का भी वास नहीं होता है।

आज हम आपको ये बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मेन गेट किस दिशा में होना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास न हो।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: हाथ में पैसा नहीं रुकता तो इन 3 चीजों को हमेशा रखें साथ

विज्ञापन

किस दिशा में होना चाहिए घर?

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मेन गेट कभी भी उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे परिवार में नकारात्मकता का वास होता है। अगर आपके घर का गेट भी उत्तर दिशा में हैं तो ऐसे में आपको एक उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए घर के मेन गेट के नीचे यानी चौखट पर 2 इंच की चौड़ी ग्रीन टेप एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक लगा दें। इससे होगा ये कि घर में फिर कभी भी नेगेटिविटी नहीं जाएगी। इसके अलावा अगर आपके घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा के साथ आता है तो फिर वहीं की वहीं उसकी सारी नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी।

2. अगर आपका घर या घर का मेन गेट पूरब दिशा में हैं तो वो भी शुभ नहीं होता है। ऐसे में आप अपने घर की चौखट पर 2 इंच की चौड़ी ग्रीन टेप लगा दें। इससे आपके परिवार वालों को कभी भी बुरी नजर नहीं लगेगी। साथ ही आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन

3. वहीं जिन लोगों का घर दक्षिण में हैं वो अपने घर के बाहर 2 इंच की चौड़ी पीली टेप लगा दें। दरअसल दक्षिण में घर होना शुभ नहीं होता है। इससे घर-परिवार में कभी भी बरकत नहीं होती है। साथ ही परिवार वालों की सेहत भी अच्छी नहीं रहती। इसलिए अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है तो आज ही अपने घर के बाहर पीली टेप लगा दें। इससे काफी हद तक नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- धन की रहती है कमी, तो नमक के इन उपायों से दूर होंगी सभी परेशानियां

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola