हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi 2025: होली से 2 दिन पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में गोचर 

Shukra Gochar 2025: होली से दो दिन पहले शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं शुक्र गोचर से मार्च में किन तीन राशियों को फायदा होगा।

विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: होली को रंगों का त्योहार माना जाता है, जिस दिन लोग आपसी भैर को भुलाकर एक दूसरे को खुशी से रंग लगाते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिष और धार्मिक दोनों दृष्टि ये तिथि बेहद खास है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है और सूर्य देव राशि परिवर्तन भी कर रहे रहे हैं। इसके अलावा होली से दो दिन पहले प्रेम के दाता शुक्र की भी चाल बदलेगी।

12 मार्च 2025, दिन मंगलवार को शुक्र शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है। इसलिए इस बार शुक्र के अलावा राहु का गहरा प्रभाव भी होली के दौरान 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए होली से पहले का समय वरदान साबित हो सकता है।

शुक्र करेंगे इन 3 राशियों को मालामाल!

मेष राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। करियर को लेकर चल रही टेंशन दूर होगी और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। घरवालों की यदि किसी से लड़ाई चल रही है तो अनबन दूर होने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति मार्च माह के अंत तक बढ़िया रहेगा। उम्रदराज जातकों को इस वक्त कोई गंभीर रोग होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: पीरियड्स में महाशिवरात्रि का व्रत रखें या नहीं? जानें क्या कहता है विधान

कर्क राशि

परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। दो से तीन दिन के लिए रिश्तेदारों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। दुकानदार अपने पिता के नाम पर मनचाही कार खरीद सकते हैं। कारोबारियों को पैसों की कमी से मुक्ति मिलेगी। पुराने निवेश से अचानक लाभ हो सकता है। शादीशुदा जातकों को जल्द ही उनका जीवनसाथी कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। जो लोग सिंगल हैं उन्हें होली से पहले उनका कोई दोस्त प्रपोज कर सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण तुला राशि के जातकों को कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। युवा वर्ग दोस्तों की सहायता से नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। धन लाभ होने के कारण वो समय पर सभी दोस्तों के पैसे वापस कर देंगे। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है वो जीवनसाथी और दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। त्वचा संबंधी रोग से उम्रदराज जातकों को छुटकारा मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: शिव-पार्वती जी का कैसे हुआ विवाह? जानें कार्तिकेय के जन्म और ताड़कासुर के अंत से क्या है संबंध?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola