---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Holi 2025: рд╣реЛрд▓реА рдкрд░ рджреВрд╕рд░реЛрдВ рдХреЛ рд░рдВрдЧ рд▓рдЧрд╛рдХрд░ рдЪрдордХрд╛рдПрдВ рдЕрдкрдиреА рдХрд┐рд╕реНрдордд, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рд░рд╛рд╢рд┐ рдЕрдиреБрд╕рд╛рд░ рд░рдВрдЧреЛрдВ рдХрд╛ рдЗрд╕реНрддреЗрдорд╛рд▓

Holi 2025: рд░рдВрдЧреЛрдВ рдХреЗ рддреНрдпреЛрд╣рд╛рд░ рд╣реЛрд▓реА рдкрд░ рдЖрдк рдЕрдкрдиреА рдХрд┐рд╕реНрдордд рдЪрдордХрд╛ рд╕рдХрддреЗ рд╣реИрдВ рдФрд░ рд╡реЛ рднреА рджреВрд╕рд░реЛрдВ рдХреЛ рд░рдВрдЧ рд▓рдЧрд╛рдХрд░, рд▓реЗрдХрд┐рди рдХреИрд╕реЗ рдЖрдЗрдП рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рд╡рд┐рд╕реНрддрд╛рд░ рд╕реЗ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Holi 2025: रंगों के त्योहार होली का हिन्दू धर्म में खास महत्व है। जीवन में खुशहाली से लेकर धन वृद्धि के योग बनाए रखने के लिए इस पावन दिन कुछ उपाय को अपनाना राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्योहार खुशियां ही खुशियां भरने वाला होता है। क्या आप जानते हैं कि इस खास दिन दूसरों को रंग लगाकर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं? नौ ग्रहों की मजबूती के साथ इस होली जीवन में सुख समृद्धि और नकारात्मकता से मुक्ति पा सकते हैं। अगर आप भी इस होली अपने भाग्य को चमकाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि कौन सा रंग आपकी किस्मत चमका सकता है और राशि अनुसार कौन सा रंग लगाना लाभकारी साबित हो सकता है?

मेष राशि और वृश्चिक राशि

ज्योतिष के अनुसार मेष और वृश्चिक दोनों राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल को शांत रखने और बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए लाल गुलाल शुभ रहेगा। मेष राशि और वृश्चिक राशि के लोगों को होली पर लाल गुलाल का इस्तेमाल करना है। इससे उन्हें लाभ हो सकता है। मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के लोग लाल गुलाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि और तुला राशि

वृषभ राशि और तुला राशि के जातकों के लिए सफेद रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। इस राशि के लोग होली पर सफेद या चमकीला रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरों को ये रंग लगाने से आपको लाभ हो सकता है। दरअसल, वृषभ राशि और तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो जीवन में सुख-सुविधाओं से लेकर यश, वैभव, धन आदि की पूर्ति के लिए जाने जाते हैं।

मिथुन राशि और कन्या राशि

मिथुन राशि और कन्या राशि के लोगों के लिए होली पर हरा रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। ग्रहों के राजकुमार मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह है। हर रंग का इस्तेमाल करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। कामकाज से लेकर वाणी संबंधित कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को होली पर सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग इस राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। दरअसल, मन के कारक ग्रह चंद्र इस राशि के स्वामी हैं। होली के दिन सफेद रंग का इस्तेमाल करना इस राशि के लिए अच्छा रहेगा। चंद्र ग्रह की मजबूती होगी। हर कार्य में सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और जिस व्यक्ति पर सूर्य की कृपा हो जाती है उस हमेशा समाज में मान-सम्मान मिलता है। कारोबार से लेकर नौकरी तक, हर मामले में इस राशि के जातकों की किस्मत चमकी रहती है। होली के दिन सिंह राशि के लोग लाल और पीला रंग का इस्तेमाल करें, ये शुभ रहेगा। जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी करने वालों का जल्द प्रमोशन हो सकेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: होली के बाद 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! शनि गोचर से बदलेंगे दिन, न्याय के देवता की होगी खास कृपा

धनु राशि और मीन राशि

धनु राशि और मीन राशि के जातकों के लिए पीला रंग शुभ रहेगा। होली पर आप दूसरों को पीला रंग लगा सकते हैं। दरअसल, धनु राशि और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि और कुंभ राशि

मकर राशि और कुंभ राशि के लोगों को इस होली काला, नीला या गहरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, दोनों राशि के स्मावी ग्रह शनि हैं और न्याय के देवता शनि को ऐसे रंग बहुत प्रिय होते हैं। जीवन में सकारात्मकता के लिए और शनि की कृपा पाने के लिए मकर राशि और कुंभ राशि के लोग होली पर काला, नीला या गहरे रंग दूसरे लोगों को लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2025 03:17 PM

End of Article

About the Author

Simran Singh

рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 9 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рд╕рд╛рд▓ 2016 рдореЗрдВ рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЬрдЧрдд рдореЗрдВ рдХрджрдо рд░рдЦрд╛ред рдЗрд▓реЗрдХреНрдЯреНрд░реЙрдирд┐рдХ рд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ рдХреЛ рдлреАрдЪрд░ рд╕реЗрдХреНрд╢рди рдЬреИрд╕реЗ- рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдСрдЯреЛрдореЛрдмрд╛рдЗрд▓, рдЯреЗрдХреНрдиреЛрд▓реЙрдЬреА, рдзрд░реНрдо, рдмрд┐рдЬрдиреЗрд╕, рдлреАрдЪрд░реНрд╕ рдЖрджрд┐ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓, рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ hindi.news24online.com рдкрд░ рдЯреЗрдХреНрдиреЛрд▓реЙрдЬреА, рдЧреИрдЬреЗрдЯ рдФрд░ рдпреВрдЯрд┐рд▓рд┐рдЯреА рдкрд░ рд▓рд┐рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рд╕реНрдорд╛рд░реНрдЯ рдЧреИрдЬреЗрдЯреНрд╕ рдкрд░ 500+ рд╕реЗ рдЕрдзрд┐рдХ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦреЗ рд╣реИрдВред ЁЯУз рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░реЗрдВ: ЁЯУз Email: simran.singh@bagconvergence.in ЁЯФЧ LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/simran-singh-7694a7155 ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/singhsimran4321

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola