Shukra Mangal Yuti 2024: प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से शुभ और अशुभ योग के साथ राजयोग भी बनते हैं। बता दें कि 7 मार्च को धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। साथ ही 15 मार्च को कुंभ राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल भी गोचर करेंगे। कुंभ राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल और धन-वैभव के दाता शुक्र देव का मिलन होगा। दोनों ग्रहों की युति से कुंभ राशि में महालक्ष्मी और धन योग का निर्माण होगा। बता दें कि महालक्ष्मी और धन राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 राशियां ऐसी हैं जिस पर मंगल और शुक्र देव का आशीर्वाद ज्यादा रहेगा। जिसके कारण इन 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को अचानक धन का लाभ हो सकता है।
मेष राशि
होलाष्ट से पहले यानी 15 मार्च को कुंभ राशि में बन रहे हैं महालक्ष्मी और धन राजयोग से मेष राशि वाले लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। बता दें कि 15 मार्च के बाद मेष राशि वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको धन का लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार के कार्यों में विस्तार होगा। मंगल देव की कृपा से कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए धन राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग शुभ साबित होगा। 15 मार्च के बाद मिथुन राशि वाले लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जो लोग कारोबारी हैं उनको अच्छा खासा धन का लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में बड़ी डील हाथ लग सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- शनि और बुध कर चुके हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल
यह भी पढ़ें- अंग्रेजी के पहले नाम के अक्षर से जान सकते हैं अपनी राशि, जानें प्रत्येक राशि का स्वभाव और स्वामी ग्रह
यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद भगवान शिव इन 3 राशियों पर होंगे मेहरबान, मंगल देव बनाएंगे धनवान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
15 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
20 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines