Shukra Mangal Yuti 2024: होलाष्टक से पहले बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, मंगल और शुक्र चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य

Shukra Mangal Yuti 2024: होलाष्टक से पहले यानी 15 मार्च को कुंभ राशि में दैत्य गुरु शुक्र और ग्रहों के सेनापति मंगल का मिलन होगा। कुंभ राशि में दोनों ग्रहों के मिलने से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को क्या-क्या लाभ मिलने वाला है।

Shukra Mangal Yuti 2024

Shukra Mangal Yuti 2024: प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से शुभ और अशुभ योग के साथ राजयोग भी बनते हैं। बता दें कि 7 मार्च को धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। साथ ही 15 मार्च को कुंभ राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल भी गोचर करेंगे। कुंभ राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल और धन-वैभव के दाता शुक्र देव का मिलन होगा। दोनों ग्रहों की युति से कुंभ राशि में महालक्ष्मी और धन योग का निर्माण होगा। बता दें कि महालक्ष्मी और धन राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 राशियां ऐसी हैं जिस पर मंगल और शुक्र देव का आशीर्वाद ज्यादा रहेगा। जिसके कारण इन 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को अचानक धन का लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

होलाष्ट से पहले यानी 15 मार्च को कुंभ राशि में बन रहे हैं महालक्ष्मी और धन राजयोग से मेष राशि वाले लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। बता दें कि 15 मार्च के बाद मेष राशि वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको धन का लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार के कार्यों में विस्तार होगा। मंगल देव की कृपा से कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए धन राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग शुभ साबित होगा। 15 मार्च के बाद मिथुन राशि वाले लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जो लोग कारोबारी हैं उनको अच्छा खासा धन का लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में बड़ी डील हाथ लग सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ