Zodiac Signs: इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा होलाष्टक, संभलकर करना होगा हर काम!

Zodiac Signs: साल 2025 में होलाष्टक शुक्रवार 7 मार्च, 2025 से शुरू होने जा रहा है, जिसका समापन 13 मार्च, 2025 को होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार का होलाष्टक 3 राशियों के लिए नकारात्मक रहने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सी हैं?

holashtak-holi-2025-march-2025-rashifal

Zodiac Signs: होलाष्टक का समय हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा तक माना जाता है। होलाष्टक होली से 8 दिन पहले शुरू हो जाते हैं यानी यह अवधि प्रायः 8 दिन की होती है, जिसे अशुभ माना जाता है। इसमें कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

प्रचलित मान्यता के अनुसार, होलाष्टक से अगले 8 दिनों तक विवाह, जमीन खरीदना, निर्माण कार्य करना, मुंडन, नामकरण और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस बार होलाष्टक शुक्रवार 7 मार्च, 2025 यानी कल से शुरू होने जा रहा है। इसका समापन गुरुवार होलिका दहन के दिन 13 मार्च, 2025 को होगा।

विज्ञापन

होलाष्टक का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2025 का होलाष्टक कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ माना जा रहा है। लेकिन वहीं कुछ राशियों के लिए इसे अशुभ बताया जा रहा है। इस बार का होलाष्टक 3 राशियों के लिए नकारात्मक रहने के योग दर्शा रहा है। इससे इन 3 राशि वालों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि इस समय उन्हें आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि

होलाष्टक के दौरान मिथुन राशि के जातकों को हर कार्य सोच-समझकर करना चाहिए। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े से बचने के लिए धैर्य और संयम बनाए रखें। इस समय मन में उठने वाले नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार और दोस्तों के साथ संवाद में मधुरता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे वित्तीय निर्णय लेने से बचें, क्योंकि इस समय गलत फैसले आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं।

कर्क राशि

इस अवधि में कर्क राशि के जातकों का अपने करीबियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने या तनाव पैदा करने से बचें। दान-पुण्य करने से इस समय के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है। गरीबों को भोजन या वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। इस अवधि में स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। तनाव और चिंता से दूर रहें और स्वस्थ आहार का सेवन करें। यदि कोई पुरानी बीमारी है, तो उसका उचित इलाज करवाएं और डॉक्टर की सलाह का पालन करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

होलाष्टक के दौरान कुंभ राशि के जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस समय मन में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। इस अवधि में कुंभ राशि वालों को जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इन चुनौतियों से घबराने की बजाय, सही योजना और धैर्य के साथ इनका सामना करना चाहिए। होलाष्टक के दौरान पैसों के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए और निवेश या बड़े लेन-देन से पहले दो बार सोचना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ