Hindu People Shave Their Heads : हिंदू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक कई रीति-रिवाज हमारी दिनचर्या में शामिल रहते हैं, इनमें से ही एक नियम अंतिम संस्कार में पुरुषों का सिर मुंडवाना भी है। अक्सर आपने देखा होगा कि जब हिन्दू परिवार में किसी परिजन की मृत्यु हो जाती है तो परिवार के पुरुष अपना सिर मुंडवा लेते हैं, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं ?
सिर मुंडवाने की वजह
हिन्दू धार्मिक ग्रन्थ गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद पुरषों के द्वारा सिर मुंडवाने के बारे में बताया गया है, इसके मुताबिक सिर मुंडवाना अपने स्वर्गीय परिजन के प्रति श्रद्धा और सम्मान माना जाता है। वहीं कुछ पंडितों की मानें तो उनका कहना है कि मृतक के जीवन में कई अवगुण होते हैं, इसलिए परिवार के सदस्य अपना सिर मुंडवा कर संकल्प(सद्गुरु) लेते हैं कि उनके परिजन(मृतक) के अंदर जितने भी अवगुण थे, आज हम उन सभी को मिटा रहे हैं और आज से हम एक नए जीवन की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा, कई लोग साफ-सफाई का भी तर्क देते हैं। कहते हैं, शव को शमशान घाट ले जाने तक हम कई बार शव को छूते हैं इसलिए हम साफ-सफाई के लिए अपना सिर मुंडवाते हैं।
सिर मुंडवाना सम्मान का प्रतीक
हमारे माता-पिता के प्रति हमारे प्यार और सम्मान के कारण, जिन्होंने हमें जन्म दिया और हमें इतना प्यार किया और हमारी देखभाल की और हमें बड़ा किया कि हम जैसे हैं, हम (पुरुष) प्रशंसा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में उन्हें अपने बाल देते हैं इसलिए उनके निधन पर अपना सिर मुंडवाना बहुत सम्मान, आदर और कृतज्ञता का प्रतीक है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines