Hindu New Year 2024: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष शुरू होता है। बता दें कि चैत्र नवरात्रि के प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 में नववर्ष पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्ध योग के साथ कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाएगी। बता दें कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कराया था। बता दें कि हिंदू नववर्ष के प्रत्येक माह में दो पक्ष होते हैं। जिसमें एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। पंचांग के अनुसार, माह के प्रतिपदा तिथि से अमावस्या तिथि को कृष्ण पक्ष कहते हैं साथ ही प्रतिपदा से पूर्णिमा तिथि को शुक्ल पक्ष कहते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि नववर्ष की शुरुआत इस साल कब हो रहा है। साथ ही कौन से शुभ योग में नववर्ष शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें- गुरु बृहस्पति 12 साल बाद मई में करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगी धन-दौलत
कब से शुरू होगा नववर्ष
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में हिंदू नववर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 8 अप्रैल दिन सोमवार रात्रि 11 बजकर 50 मिनट से होगा और प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, हिंदू नववर्ष 9 अप्रैल से शुरू होगा।
हिंदू नववर्ष
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आने वाला नया हिंदू वर्ष विक्रम संवत 2081 होगा। बता दें कि इसे विक्रम संवत 2081 को पिङ्गल से नाम से जाना जाएगा।
यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और उपाय
इस शुभ योग में होगा नववर्ष की शुरुआत
वैदिक पंचांग के अनुसार, नववर्ष के पहले दिन अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस दिन रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र है। 9 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर होगा और दोनों शुभ योग की समाप्ति अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
बता दें कि इस दिन वैधृति योग का भी निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, वैधृत योग 9 अप्रैल को सुबह से लेकर दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। उसके बाद विष्कम्भ योग का निर्माण होगा। अब नक्षत्र की बात करें तो रेवती नक्षत्र सुबह के 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। साथ ही अश्विनी नक्षत्र 10 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें- कल कुंभ राशि में शनि और बुध ग्रह की होगी युति, इन राशियों को सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines