---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Hindu Nav Varsh 2023: हिंदू नववर्ष के पहले दिन बनें ये शुभ संयोग, इन उपायों से पार होगी नैय्या, मिटेगा हर क्लेश

Hindu Nav Varsh 2023: हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च 2023, बुधवार को है। इसी दिन से नव संवत्सर 2080 भी आरंभ हो रहा है। इसी दिन गुडी पड़वा भी है। माना जाता है कि इस दिन ही सृष्टि के […]

---खबर नीचे जारी है---

Hindu Nav Varsh 2023: हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च 2023, बुधवार को है। इसी दिन से नव संवत्सर 2080 भी आरंभ हो रहा है। इसी दिन गुडी पड़वा भी है। माना जाता है कि इस दिन ही सृष्टि के सृजन का आरंभ हुआ था।

पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष 12 के बजाय 13 महीने होंगे। ऐसा अधिक मास होने के कारण होगा। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार हिंदू वर्ष की गणना में प्रत्येक वर्ष लगभग 11 दिन अतिरिक्त होते हैं। इन्हें प्रत्येक तीसरे वर्ष एक साथ एक अतिरिक्त माह के रुप में गिना जाता है। इसी अतिरिक्त माह को अधिक मास कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में आएंगे इतने सारे शुभ मुहूर्त, चाहे जो कार्य शुरू करें, सभी में मिलेगी सफलता

इन शुभ मुहूर्तों में आएगा नया हिंदू संवत्सर 2080 (Hindu Nav Varsh 2023)

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 21 मार्च 2023 को रात्रि 9.22 बजे आरंभ होगी। घट स्थापना का समय अगले दिन 22 मार्च 2023 को सुबह 6.14 बजे से 7.55 बजे तक रहेगा। ऐसे में नया संवत्सर भी 21 मार्च 2023 को ही रात्रि 9.22 बजे आरंभ हो जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आएंगी। इसे हिंदू धर्म में सौभाग्य, सुख, समृद्धि और वैभव का चिह्न माना गया है। अत: भक्तों के लिए आने वाला वर्ष सौभाग्यशाली रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

नए वर्ष में बनेंगे ये शुभ संयोग

नए वर्ष के पहले दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं जो आने वाले सुखद भविष्य का संकेत देते हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ शुक्ल योग और ब्रह्म योग भी बन रहे हैं। इन शुभ मुहूर्तों में यदि आप भी सौभाग्य पाने के लिए कोई उपाय करना चाहते हैं तो अवश्य कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ऐसे करें सूर्य की आराधना, बनेगा राजयोग, मिलेगी अथाह सुख-संपदा

---खबर नीचे जारी है---

पूरे साल सुख पाने के लिए करें ये उपाय (Tone Totke)

यदि आप भी पूरे वर्ष सुख और सौभाग्य पाना चाहते हैं तो नए वर्ष के पहले दिन ही कुछ आसान से उपाय कर लें। इन उपायोंम को करने से बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

  1. भगवान गणेश की पूजा कर गणपति अथर्वाशीर्ष का 108 बार पाठ करें। इसके पाठ से कंगाल भी करोड़पति बन सकता है।
  2. मां भगवती काली के मंदिर में जाकर उन्हें गुड़हल के पुष्प अर्पित करें। उन्हें नैवेद्य के रुप में मौसमी फल तथा हलवा चढ़ाएं। इस उपाय से अचानक आने वाले सभी संकटों से रक्षा होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 21, 2023 11:34 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola