Hastrekha Shastra: कभी न कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों के हाथ की उंगलियों व अंगूठे के बीच में आंख जैसी आकृति बनती है, जो कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार काफी दुर्लभ चिह्न है. दरअसल, हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों, पर्वत, निशान और चिह्न आदि का खास महत्व है, जिनकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य में उनके साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है. इसमें उंगलियों व अंगूठे के बीच में आंख जैसी आकृति के बनने को भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिससे व्यक्ति के जीवन से जुड़े विभिन्न राज खोले जा सकते हैं. चलिए विस्तार से जानें उंगलियों में आंख जैसी आकृति बनने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.
उंगलियों पर आंख के निशान का मतलब
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की उंगलियों व अंगूठे के बीच में आंख यानी आंख जैसी आकृति बनती है, वो काफी भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोगों की छठी इंद्री (Sixth Sense) काफी मजबूत होती है. ये बहुत ही जल्दी खतरे को भांप लेते हैं और परेशानियों में काफी कम फंसते हैं. साथ ही इनकी बौद्धिक क्षमता कमाल की होती है, जिसके बल पर ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होते हैं. इसके अलावा भाग्य का भी इन्हें कठिन समय में अधिकतर बार साथ मिलता है.
बता दें कि ऐसे लोगों का दिमाग काफी तेज होता है. इन्हें कोई भी नई चीज को सीखने में ज्यादा समय नहीं लगता है. साथ ही ये अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पित होते हैं और उन्हें धोखा देने के बारे में कभी भी नहीं सोचते हैं. हालांकि, इन्हें अपना सच्चा प्यार काफी मुश्किलों के बाद मिलता है. अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों की उंगलियों व अंगूठे के बीच में आंख जैसी आकृति होती है, वो किसी न किसी कला में पारंगत होते हैं.
ये चिन्ह भी देते हैं शुभ संकेत
उंगलियों व अंगूठे पर चक्र, शंख, स्टार, सीप, तंबू, मछली, स्वास्तिक, कमल, त्रिशूल, झंडा और मुकुट आदि का चिन्ह होना भी शुभ होता है. ऐसे लोगों का दिमाग काफी तेज होता है, जो जीवन में अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल करते हैं. साथ ही इन्हें धोखा मिलने की संभावना काफी कम होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 hr agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines