Hastrekha Secrets: हस्तरेखा शास्त्र न केवल आज बल्कि सदियों से हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का विषय रहा है। बहुत लोगों की हथेली पर बनी रेखाएं अक्सर ऐसी आकृतियां बना देती हैं, जो अंग्रेजी के अक्षरों जैसी दिखती हैं, खासकर J, K, L, M और N। इन्हें कई लोग जीवन के संकेत मानते हैं। हस्तरेखा एक्स्पर्ट्स बताते हैं कि हथेली पर बनने वाले ऐसे दुर्लभ चिन्ह कई बार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की दिशा का संकेत भी देते हैं। यह आकृतियां दिखने में भले सरल हों, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में इनका अपना विशिष्ट महत्व माना गया है। आइए जानते हैं, आस्था की दृष्टि से इन अक्षरों का क्या अर्थ माना गया है, ये किस तरह आपकी व्यक्तित्व विशेषताओं को दर्शाते हैं और हथेली पर अंग्रेजी की ऐसी आकृतियों का क्या मतलब होता है?
‘J’ अक्षर
कई लोगों की हथेली पर ‘J’ जैसा चिन्ह बन जाता है। इसे उन व्यक्तियों की पहचान माना जाता है जो तेज दिमाग और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। ऐसे लोग अक्सर कम समय में परिणाम पाने की कोशिश करते हैं। महिलाओं की हथेली पर यह निशान पारंपरिक मान्यताओं में थोड़ा संवेदनशील माना गया है और कहा जाता है कि उन्हें जीवन में सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता रहती है।
‘K’ अक्षर
यदि हथेली में ‘K’ जैसा निशान दिखे, तो इसे अक्सर जीवन में आने वाली रुकावटों से जोड़ा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन लोगों को सफलता पाने के लिए दूसरों से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इनकी सबसे बड़ी ताकत है- सहनशक्ति और जिद। जो काम ये एक बार शुरू कर दें, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। कठिनाइयां इन्हें मजबूत बनाती हैं।
‘L’ अक्षर
‘L’ जैसा निशान बनने को शुभ माना गया है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार यह मानसिक शांति, संतुलन और लंबे जीवन का संकेत है। ऐसे लोग आमतौर पर शांत स्वभाव, सरल विचार और स्थिर व्यक्तित्व के होते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों से फर्क नहीं पड़ता और ये कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं।
‘M’ अक्षर
हथेली पर ‘M’ का चिन्ह बहुत खास माना जाता है। कहा जाता है कि ये लोग पढ़ाई-लिखाई में रुचि रखने वाले, ईमानदार और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन्हें अक्सर नेतृत्व करना पसंद होता है। इनके भीतर छुपी ऊर्जा इन्हें जीवन में आगे बढ़ाती है, और लोग भी इनकी बातों पर भरोसा करते हैं।
‘N’ अक्षर
‘N’ जैसा चिन्ह बनने को बाल्यावस्था में सफलता का संकेत माना गया है। आस्था के अनुसार ऐसे लोग कम उम्र में ही अपनी पहचान बना लेते हैं। ये बुद्धिमान होते हैं, तेजी से सीखते हैं और अवसरों का भरपूर लाभ उठाते हैं। इन्हें नौकरी या करियर में लंबा संघर्ष नहीं करना पड़ता, क्योंकि इनका सौभाग्य कई बार इन्हें सही समय पर सही दिशा दे देता है।
ये भी पढ़ें: 2026 Lucky Zodiac Signs: इन 7 राशियों के लिए मंगलमय रहेगी साल 2026 की शुरुआत, एक साथ बनेंगे 4 राजयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
11 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
12 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
14 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines