---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Hast Rekha Shastra: जिनके हाथ में यहां बनता है V का निशान, 30 साल के बाद पाते हैं शानदार सफलता और धन!

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में V का निशान होना बहुत शुभ होता है। हस्तरेखा शास्त्र के एक्सपर्ट इस निशान वाले लोगों के बारे में कई दिलचस्प बातें बताते हैं, जैसे कि इस निशान वाले लोग 30 साल के बाद शानदार सफलता और धन पाते हैं। आइए जानते हैं, यह निशान कहां होता है और इसके और क्या मायने हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा एक बेहद प्राचीन विज्ञान है, जो आज भी बेहद विश्वसनीय है। इस विज्ञान के जरिए लोगों के भविष्य के बारे में बेहद सटीकता से अनुमान लगाए जाते हैं। यही कारण है, यह विद्या आज भी काफी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। हस्तरेखा में हाथों की लकीरों यानी रेखाओं और हथेली बने निशानों का अच्छा खासा महत्व है। ये लकीरें और खास निशान किसी जातक (व्यक्ति) के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में ऐसे-ऐसे रहस्य सामने लाती हैं, जो काफी चौंकाने वाली होती हैं।

यहां ऐसे ही एक खास निशान की चर्चा की जा रही है, जो हार्ट लाइन यानी हृदय रेखा से संबंधित है। यह निशान V (वी) के आकार का होता है। दरअसल यह निशान से अधिक किसी रेखा का एक्सटेंशन है, जो अपने अंतिम सिरे पर दो भागों में बंट जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

यहां बना V निशान होता है लकी

v-mark-on-heartline-palmistry

हृदय रेखा के अंतिम सिरे पर V का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस भी व्यक्ति के हाथ में V (वी) के आकार का निशान होता है, वे लकी होते हैं। सामान्यतः जब कोई रेखा अपने अंतिम सिरे पर दो भागों में बंटता है, तो उस रेखा की शक्ति बढ़ जाती है। वहीं जब हाथ में ऐसी रेखा या निशान हार्ट लाइन के अंतिम सिरे पर मध्यमा और तर्जनी के नीचे बनता है, तो वैसे व्यक्ति बहुत ही लकी होते हैं। ऐसे व्यक्तियों के नसीब में वे सब सुख होते हैं, जो वे सोच सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों के घर में धन और समृद्धि बढ़ती जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

शनि रेखा पर V का निशान

v-mark-on-shani-parvat

शनि पर्वत पर V का निशान

हार्ट लाइन बनी V के निशान से भी अधिक प्रभावशाली वी रेखा शनि की मानी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के एक्सपर्ट के अनुसार, जब मध्यमा और तर्जनी के नीचे शनि पर्वत के पास ऐसा निशान बनता है, तो शनि रेखा की शक्ति दुगुनी हो जाती है। यह देखा गया है, जिन व्यक्तियों के हाथ में ऐसे निशान होते हैं, उनका प्रारंभिक जीवन संघर्ष से भरा होता है। लेकिन 30 साल के बाद इन लोगों की जिंदगी में सफलता का दौर शुरू होता है। इसके बाद ये लोग कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखते हैं। इन्हें शानदार सफलता और अपार धन की प्राप्ति होती है।

---खबर नीचे जारी है---

V के निशान का जीवन पर असर

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में V का निशान होना बहुत शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के एक्सपर्ट इस निशान वाले लोगों के बारे में कई दिलचस्प बातें बताते हैं, जैसे-

  • ऐसे लोग न केवल भाग्यशाली होते हैं, बल्कि इनका स्वभाव काफी सकारात्मक होता है।
  • ये लोग अपने परिवार और दोस्तों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।
  • जीवन के शुरुआती वर्षों में हालांकि इन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन 30 वर्ष की उम्र के बाद इनका भाग्योदय होता है।
  • ये लोग अपनी मेहनत से जीवन में काफी तरक्की करते हैं और धनवान बनते हैं। ये लोग समाज में एक सम्मानित स्थान प्राप्त करते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 16, 2024 09:09 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola