Hartalika Teej 2023 Date and Time Parana, Bhadra: हरतालिका तीज का व्रत प्रत्येक साल भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को रखा जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर (सोमवार) को रखा जाएगा। शास्त्रीय विधान के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दौरान महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही उनसे सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल हरतालिका तीज के भद्रा का वास पृथ्वी लोक होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके संकेत क्या हैं।
कब रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत
दृक पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर तृतीया तिथि शुरू होगी। जबकि तृतीया तिथि का समापन 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर, सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन सुबह के समय पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 07 मिनट से लेकर 8 बजकर 34 मिनट तक है। ऐसे में पूजन के लिए कुल अवधि 2 घंटे 27 मिनट की है।
यह भी पढ़ें: Good Luck Tips: मेन गेट पर बांध दें मां लक्ष्मी से जुड़ी ये 1 चीज, पैसों से भर जाएगी जेब!
हरतालिका तीज पर बन रहे खास संयोग
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक इस साल हरतालिका तीज के मौके पर इंद्र योग और रवि योग का खास संयोग बन रहा है। इंद्र योग 19 सिंतबर सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। जबकि रवि योग इस दिन दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 19 सितंबर को सुबह 6 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इन दो योगों के दौरान पूजा करने से शुभ फल की प्रति होती है।
इस दिन होगा हरतालिका तीज का पारण
पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत का पारण 19 सितंबर को किया जाएगा। पारण के दिन भद्र का वास पाताल लोग में रहेगा। बता दें कि भद्रा पाताल लोक में 19 सितंबर को सुबह 1 बजकर 14 मिनट से पूरी रात रहेगी। शास्त्रीय मान्यता है कि जब भद्रा का वास पाताल लोक में होता है तो इसे पृथ्वी लोक पर निवास करने वाले प्राणियों के लिए शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष के दौरान 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक भूलकर भी ना करें ये काम, नहीं तो पितर हो जाएंगे नाराज!
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines