Hariyali Teej 2023: आमतौर पर धारण है कि हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। मगर यह व्रत अविवाहित कन्याओं के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार कुंडली के कुछ ग्रह शादी-विवाह में बाधा उत्पन्न करते हैं। जिसकी वजह से कई बार सबकुछ तय होते हुए भी शादी कैंसिल हो जाती है। ऐसी स्थिति कुंवारी कन्याओं के लिए चिंता का कारण बनती हैं। हालांकि कुछ उपायों के जरिए शादी में आ रही रुकावटों को आसानी से दूर किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, अगर शादी में अनावश्यक अड़चने आ रही हैं तो हरियाली तीज पर कुछ उपाय करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज पर किन उपायों को करने से शादी में आ रही अड़चने दूर हो जाती हैं।
शीघ्र विवाह के लिए हरियाली तीज पर करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन कुंवारी कन्याओं की शादी में अड़चने आ रही हैं, उन्हें हरियाली तीज पर व्रत रखकर विधि-विधान से शिवजी की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि हरियाली तीज पर इस उपाय को करने से जल्द ही शादी का योग बनता है।
यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख
- हरियाली तीज पर कुंवारी कन्याओं को हरे रंग के कपड़े पहनकर शिवजी के मंदिर जाकर वहां मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा केले का एक पौधा लगाकर उसकी पूजा करें। इसके साथ ही मां पार्वती के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाकर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए उनसे प्रार्थना करनी चाहिए। माना जाता है कि हरियाली तीज पर ऐसा करने से जल्द ही शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
- हरियाली तीज पर कुंवारी कन्याएं, कात्यायनी गौरी के मंत्रों का जरूर जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शादी में आ रही अड़चने दूर होती हैं। वहीं जिन कन्याओं का रिश्ता बार-बार टूट जाता है, वे माता गौरी के मंदिर में जाकर पहले वहां उनकी विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद माता गौरी को लाल चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। इसके अलावा इस दिन शुक्र के मंत्रों का जाप करना भी फायदेमंद होगा।
- हरियाली तीज पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें. उसके बाद अपने माथे पर पीला चंदन लगाएं. ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही शादी-विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें: 17 अगस्त से शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के अच्छे दिन, शिवजी की कृपा से पलटेगी किस्मत!
हरियाली तीज 2023 शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज हर साल सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 8 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रही है। इसके साथ ही इसका समापन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines