Hariyali Teej 2023: अखंड सौभाग्य के लिए हरियाली तीज पर जरूर करें ये काम, दीर्घायु होंगे आपके पति
Edited By Dipesh Thakur

अखंड सौभाग्य के लिए हरियाली तीज पर जरूर करें ये काम, दीर्घायु होंगे आपके पति
Edited By Dipesh Thakur

अखंड सौभाग्य के लिए हरियाली तीज पर जरूर करें ये काम, दीर्घायु होंगे आपके पति
Hariyali Teej 2023 Do’s and Don’ts: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं हर साल सावन शुक्ल तृतीया को निर्जला व्रत रखती हैं। हरियाली तीज व्रत के दौरान मुख्य रूप से माता पार्वती और शिवजी की पूजा करती हैं। इस साल हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त, शनिवार को रखा जाएगा। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज पर व्रत के दौरान कुछ आवश्यक नियमों का पालन करने से माता पार्वती और शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही शिवजी की कृपा से हर इच्छा पूरी होती है। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज व्रत के दौरान क्या करें और क्या नहीं।
जो सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखती हैं, उन्हें इस दिन पूजन के बाद व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए। मान्यतानुासर, हरियाली तीज की कथा सा श्रवण करने से व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।
हरियाली तीज व्रत के दिन व्रती के माता-पिता को उन्हें हरे या लाल रंग की साड़ी, सुहाग की सामग्रियां, मिठाई और फल जरूर देना चाहिए। क्योंकि इस दिन मायके की वस्तुओं का खास महत्व होता है।
हरियाली तीज के दिन महिलाओं को मायके से लाई गई वस्तुओं का इस्तेमाल करना शुभ होता है। ऐसे में हर व्रती महिला इसका जरूर ध्यान रखें।
मान्यतानुसार, हरियाली तीज के दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार जरूर करना चाहिए। दरअसल ऐसा करने से मां पर्वती समेत शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर व्रती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये 5 काम, पति की उम्र हो जाएगी कम!
यह भी पढ़ें: सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज पर जरूर कर लें ये उपाय, पति को मिल जाएगी साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: