Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जला रखा जाता है। मान्यता है कि हरियाली तीज पर विधिवत व्रत रखने और पूजन करने से पति की उम्र लंबी होती है। साथ ही अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि पत्नी द्वारा की गई पूजा का फल पूरे परिवार को प्राप्त होता है। ऐसे में हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं अगर कुछ उपाय करेंगी तो उनके पित देव की कुंडली का शनि दोष खत्म हो सकता है। आइए जानते हैं हरियाली तीज पर किन उपायों को करने से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो सकता है।
काली गाय का उपाय
पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज इस साल शनिवार को पड़ रही है। ऐसे में इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने का खास संयोग बन रहा है। इस दिन सुहागिनें सुबह सबसे पहले स्नान करें। इसके बाद काली गाय और काले कुत्ते को रोटी में तेल लगाकर और उस पर गुड़ रखकर खिलाएं। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर कम होता है।
यह भी पढ़ेंं: सपने में पूर्वजों का दिखना देते हैं ये खास संकेत, नदरअंदाज करना पड़ सकता है भारी!
शिवजी की चढ़ाएं खास चीज
हरियाली तीज व्रत और पूजन के दौरान भगवान शिव की पूजा का विधान है। ऐसे में इस दिन सुहागिन महिलाएं गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने के बाद शिवजी से शनि दोष दूर करने की प्रार्थना करें।
नारियल का उपाय
साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण पति को आर्थिक नुकसान हो रहा है, तनाव की स्थिति है तो पत्नियां हरियाली तीज पर एक जल से भरा नारियल पति के सिर से 21 बार वार कर किसी देवस्थान में जाकर अग्नि को समर्पित कर दें। ध्यान रहे ऐसा 5 शनिवार तक करने से शुभ फल प्राप्त होगा औक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
हरियाली तीज का खास दान
हरियाली तीज पर खान का भी खास महत्व है। इस दिन शनिवार होने से दान का महत्व कई गुना बढ़ गया है। ऐसे में इस दिन उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी जरुरतमंगद इंसान को दान स्वरूप प्रदान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि के समस्त दोष दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ेंं: Puja Mandir: पूजा घर में धोखे से भी दिख जाए ये 1 जीव, समझिए बहुत जल्द बनने वाले हैं अमीर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines