Hariyali Teej 2023: पति की लंबी उम्र के लिए ऐसे रखें हरियाली तीज का व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त
Edited By Dipesh Thakur

Hariyali Teej 2023: पति की लंबी उम्र के लिए ऐसे रखें हरियाली तीज का व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त
Edited By Dipesh Thakur

Hariyali Teej 2023: पति की लंबी उम्र के लिए ऐसे रखें हरियाली तीज का व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इसे सुहागिनों सा महापर्व के रूप में भी जाना जाता है। हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत सावन (Sawan 2023) मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। 2023 में हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त (शनिवार) को रखा जाएगा।
हरियाली तीज व्रत (Hariyali Teej Vrat Vidhi) के दौरान महिलाएं भगवान शिव (Lord Shiva) और मां पार्वती (Maa Parwati) की पूजा करती हैं। साथ ही उनसे पति की लंबी उम्र और संतान (पुत्र) प्राप्ति की कामना करती हैं। पौराणिक मान्यता है कि हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत रखने से महिलाओं को धैर्य, सम्मान, शक्ति और प्रेम की प्राप्ति होती है। आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं हरियाली तीज व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।
पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज (Hariyali Teej) के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत सावन शुक्ल पक्ष यानी 18 अगस्त को रात 8 बजकर 01 मिनट से शुरू हो रही है. सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त (शुक्रवार) को रात 8 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी. जबकि इस तिथि का समापन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा। हरियाली तीज पर सुबह की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-7 बजकर 47 मिनट से लेकर 9 बजकर 22 मिनट तक है. दोपहर की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 12 बजकर 32 मिनट से लेकर 2 बजकर 7 मिनट तक है. वहीं शाम की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 15 मिनट तक है. इसके अलावा रात की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 12 बजकर 10 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक है.
यह भी पढ़ें: Garuda Purana: ऐसे लोगों के घर में कभी नहीं आती हैं मां लक्ष्मी, गरुड़ पुराण में है जिक्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नमः शिवाय:
श्री शिवाय नमस्तुभ्यम्
यह भी पढ़ें: Gajlaxmi Rajyoga: शुक्र के गोचर से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी और होगी बंपर कमाई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: