Janmashtami 2022 Wishes: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जाता है। इस बार 18 अगस्त और 19 अगस्त दोनों ही दिन जन्माष्टमी का पर्व है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी (Happy Krishna Janmashtami) के एक हफ्ते पहले से ही लोग एक दूसरे को बधाईयां देना शुरू कर देते हैं। अपने दोस्त, रिश्तेदारों या अपने साथी-संगियों को अगर आप भी इस कृष्ण जन्माष्टमी मीठे बोल के साथ विश करना चाहते हैं तो ये कुछ शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं। ये हैं जन्माष्टमी पर भेजने वाले कुछ खास संदेश।
Happy Janmashtami 2022: राधा की भक्ति
राधा की भक्ति, मुरली की मिठास
माखन का स्वाद और गोपियों का रास,
आओ सब मिलके बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन खास
श्रीकृष्ण जन्मातष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Janmashtami 2022: माखन चोर नन्द किशोर
माखन चोर नन्द किशोर, बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी, पूजती जिन्हें दुनिया सारी,
आओ उनके गुण गाएं, सब मिल के जन्माष्टमी मनाएं।
Happy Janmashtami 2022: श्री कृष्ण के कदम आपके घर आये
श्री कृष्ण के कदम आपके घर आये,
आप खुशियों के दीप जलाएं,
परेशानी आपसे आंखे चुराए,
कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
Happy Janmashtami 2022: चन्दन की खुशबू रेशम का हार
चन्दन की खुशबू रेशम का हार,
सावन की सुगंध और बारिश की फुहार,
राधा की उम्मीद को कन्हैया का प्यार,
मुबारक हो आप सबको जन्माष्टमी का त्योहार!
Happy Janmashtami 2022: मिश्री से मीठे नन्द लाल के बोल
मिश्री से मीठे नन्द लाल के बोल,
इनकी बातें हैं सबसे अनमोल,
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर,
दिल खोल के जय श्री कृष्ण बोल!
Happy Janmashtami 2022: माखन चुराकर जिसने खाया
माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम करना सिखाया।
Happy Janmashtami 2022: देवकी-यशोदा है जिनकी मैया
देवकी-यशोदा है जिनकी मैया,
आने वाले है आपके घर कृष्ण-कन्हैया।
कृष्णजन्माष्टमी की शुभकामनाएं..!!
Happy Janmashtami 2022: कन्हिया की महिमा
कन्हिया की महिमा, कन्हिया का प्यार
कन्हिया में श्रद्धा, कन्हिया से संसार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार। बोलो राधे राधे
श्रीकृष्ण जन्माजष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Janmashtami 2022: नन्द के घर आनंद भयो
नन्द के घर आनंद भयो,
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की।
शुभ जन्माष्टमी !!
Happy Janmashtami 2022: प्रेम से श्री कृष्ण का नाम जपो
प्रेम से श्री कृष्ण का नाम जपो, दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्ण आराधना में लीन हो जाओ, उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी।
पलकें झुकें , और नमन हो जाए
मस्तक झुके, और वंदन हो जाए
ऐसी नज़र, कहां से लाऊं,
मेरे कन्हैया कि आपको याद करूं और आपके दर्शन हो जाए
Happy Janmashtami 2022
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
18 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines