Happy Birthday Virat Kohli: बहुत पुरानी कहावत है कि महान लोग जन्म नहीं लेते बल्कि महान तो इंसान जन्म के बाद अपने कर्मों से बनता है। दोस्तों आज मैं बात कर रहा हूं क्रिकेट के महान खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में। एक ऐसा दिग्गज व्यक्तित्व जिसके सामने हर एक कहावत छोटी पड़ जाती है। ” मैं उस माटी का वृक्ष नहीं जिसको नदियों ने सींचा है, बंजर भूमि में पालकर मैंने मृत्यु से जीवन खींचा है “। यह दो लाइन उनके जुझारू व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती हैं। वर्ल्ड कप 2023 का मौसम चल ही रहा है। आईए दोस्तों बात करते हैं इस समय हमारे दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की कुंडली की कि वह कैसे इस वर्ल्ड कप से संबंधित है।
1. विराट कोहली की कुंडली धनु लग्न की है इनकी कुंडली के स्वामी बृहस्पति देव होते हैं। शनि इनकी कुंडली में लग्न में बैठता है और सूर्य नीच का होकर 11वें घर में बैठता है इसका मतलब यह है कि यह बहुत जल्दी अपने पिता से दूर हो जाएंगे या पिता को खो देंगे। वैसे सभी लोग परिचित हैं कि उनके पिता का देहांत सन 2006 में ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुआ था और उस दिन विराट कोहली को एक महत्वपूर्ण मैच में भी खेलना था जिसमें उन्होंने 90 रन की पारी रणजी के मैच में खेली।
2. मंगल देव चतुर्थ भाव में माता के घर में बैठते हैं यह घर भूमि और वाहन का भी है अतः विराट कोहली को माता से बहुत प्रेम होगा और उनके पास घर गाड़ियों की कभी कोई कमी नहीं रहेगी। मंगल के कारण विदेश भ्रमण बहुत रहेगा।
3. विराट कोहली की कुंडली में केतु नवम भाव में पिता के घर में हैं। इसका मतलब यह भी यहां से पता चलता है कि पिता का साथ कम रहेगा और इनको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना होगा।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया पर हार का खतरा? पढ़ें मैच की पूरी कुंडली
4. विराट कोहली की कुंडली में दशम भाव में शुक्र नीच के होकर के बैठते हैं और बुद्ध के घर में बैठते हैं और बुद्ध 11वें घर में शुक्र के घर में बैठता है। अतः दो राजयोग बनते हैं बुध और शुक्र की वजह से राशि महा परिवर्तन योग बनता है और बुध शुक्र का नीच भंग करता है, अतः नीच भंग राजयोग भी बनता है। शुक्र दसवें घर में बैठता है और इस समय राहु में शुक्र की अंतर्दशा 30 सितंबर 2021 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक रहेगी, अगर देखा जाए तो यही विराट कोहली के करियर का स्वर्णिम समय है। इस दशा में विराट कोहली का देश-विदेश में बहुत नाम होगा और अपने करियर के शिखर पर रहेंगे। अगर विराट कोहली की कुंडली को देखें तो इस समय विराट कोहली ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इंडिया को वर्ल्ड कप दिला सकते हैं। इस वर्ल्ड कप 2023 में रनों का ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जिसको तोड़ना लगभग नामुमकिन हो जाए।
5. जैसा कि मैंने अभी बताया कि विराट कोहली की कुंडली में यह सर्वश्रेष्ठ समय चल रहा है। कोई ऐसा चमत्कार विराट कोहली कर सकते हैं जिनको याद रखा जाए। आज वही दिन है 5 नवंबर 2023 को भारत में साउथ अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक मुकाबला होना है। विराट कोहली अगर आज शतक बनाते हैं तो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। यही उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार होगा।
-ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा
मेरठ
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
18 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines