Hanumanji ke Upay: कलियुग में हनुमानजी को साक्षात जागृत देव माना गया है। किसी भी अन्य देवता की आराधना इतना शीघ्र फल नहीं देती है जितना कि बजरंग बली की पूजा। आप बड़े से बड़े संकट में इन्हें याद करें और आपके सभी कष्ट तुरंत ही दूर हो जाएंगे। ऐसा कोई ग्रह या समस्या नहीं, जो इनकी पूजा से दूर नहीं हो सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः आज इनमें से एक भी मंत्र पढ़ लेंगे तो सब संकट कट जाएंगे
किसी भी मंगल या शनिवार को करें हनुमानजी के ये टोटके (Hanumanji ke Upay)
- प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हनुमानजी को गुड़़ और चने का प्रसाद चढ़ाएं। इससे सूर्य सहित कई अन्य ग्रहों का अशुभ प्रभाव समाप्त होता है। यदि जीवन में कोई आकस्मिक संकट आया हुआ है तो वह भी दूर हो जाता है।
- यदि जेल जाने की स्थिति बन रही हो तो शनिवार के दिन रात्रि 9 बजे बाद हनुमानजी की पूजा कर सुंदर कांड का पाठ करें। इसके बाद प्रतिदिन रात्रि को इसी समय सुंदर कांड का पाठ करते रहें। ऐसा अगले 51 दिनों तक करना है। इस एक उपाय से बड़ी से बड़ी समस्या भी छूमंतर हो जाएगी।
- बहुत से लोगों को भूत-प्रेतों से डर लगता है। कई बार किन्हीं अन्य कारणों से भी डर लगता है, ऐसे में मंगलवार के दिन सुबह हनुमानजी की पूजा कर उनके महामंत्र ॐ हं हनुमंते नम: का जप करें। इससे हर तरह का डर दूर होगा और व्यक्ति का साहस और आत्मबल भी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।
- कई बार शत्रु बहुत अधिक प्रबल हो जाते हैं। व्यक्ति को हर तरफ से निराशा मिलने लगती है। इस स्थिति में यदि प्रतिदिन 108 बार हनुमानचालिसा का पाठ किया जाए तो निश्चित रूप से सभी शत्रुओं का नाश हो जाता है। यही नहीं, व्यक्ति को अगर कोई ग्रह परेशान कर रहा हो, तो वह भी शुभ फल देने लगता है। इस अनुष्ठान को अगले 108 दिन तक लगातार करते रहें।
- यदि शनि, मंगल, राहु अथवा केतु ग्रह बुरा असर दे रहे हों तो प्रत्येक मंगलवार को सुबह के समय मंदिर में मारुतिनंदन की प्रतिमा के आगे बैठकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। उन्हें माला, पुष्प, धूप, देसी घी का दीपक, पान, जनेउ आदि अर्पित करें। पाठ करने के बाद हनुमानजी की पंचोपचार पूजा करें और उनसे अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें। लगातार 21 मंगलवार तक यह उपाय करने से व्यक्ति का भाग्य बदलने लगेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines