मंगलवार को करें हनुमानजी का यह उपाय, मौत भी रास्ता बदल लेगी, ग्रह पूरी करेंगे आपकी हर बात
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Hanumanji Ke Upay: हनुमानजी को कलियुग का साक्षात जागृत देवता माना गया है। जहां कहीं भी बजरंग बली होते हैं, वहां पर कलियुग का असर समाप्त हो जाता है। भूत, प्रेत, पिशाच, जिन्न जैसी प्रबल नकारात्मक शक्तियां भी उस स्थान पर नहीं रहती। साथ ही ऐसे भक्त पर सदैव भगवान राम की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों में हनुमानजी को मनाने के लिए बहुत सारे उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप भी अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार एक विशेष उपाय (Hanumanji Ke Upay) को यदि सही तरह से मंगलवार को किया जाए तो हनुमानजी के दर्शन भी किए जा सकते हैं। उपाय बहुत ही सरल और सहज है। इसे आप किसी भी मंगलवार को कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह उपाय तभी करने चाहिए जब आप घोर संकट में घिर चुके हों, हर तरफ से रास्ता बंद हो गया हो। इस उपाय के करते ही खुद रामभक्त हनुमानजी आपके संकट दूर करने आएंगे। उपाय जानने के लिए वीडियो पूरा अवश्य देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: