Hanumanji ke Upay: हनुमानजी की आराधना से बड़े से बड़े काम भी सहज ही पूरे हो जाते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ प्रयास भी नहीं करने होते। बल्कि सच्चे मन और श्रद्धा के साथ मारुतिनंदन को याद करना होता है। शास्त्रों में ऐसे अनेकों मंत्र और तंत्र प्रयोग दिए गए हैं जिनके प्रयोग से आप उन्हें आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।
गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस में चौपाईयों के रूप में बहुत सारे मंत्रों का भी प्रयोग किया गया है। इनके विधि-विधान को जान कर तथा इनका प्रयोग कर आप अपनी समस्त समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। रामचरितमानस के सुंदरकांड के आरंभ में ही एक मंत्र दिया गया है। इस मंत्र के प्रयोग से सभी कष्ट दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें: अगर करेंगे ये उपाय तो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या भी बन जाएगी शुभ
रामचरितमानस के इस उपाय से प्रसन्न होंगे हनुमानजी (Hanumanji ke Upay)
इस मंत्र में भगवान राम तथा उनके अनन्य भक्त हनुमानजी की स्तुति की गई है। मंत्र के 3 श्लोकों में भगवान की आराधना करते हुए उनकी अनंत, अनादि भक्ति मांगी गई है। यह मंत्र निम्न प्रकार है
शान्तं शाश्वतमप्रमेयमनघं निर्वाणशान्तिप्रदं ब्रह्माशम्भुफणीन्द्रसेव्यमनिशं वेदान्तवेद्यं विभुम्।
रामाख्यं जगदीश्वरं सुरगुरुं मायामनुष्यं हरिं वन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूडामणिम्॥1॥
नान्या स्पृहा रघुपते हृदयेऽस्मदीये सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा।
भक्तिं प्रयच्छ रघुपुंगव निर्भरां मे कामादिदोषरहितं कुरु मानसं च॥2॥
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥3॥
यह भी पढ़ें: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे
कैसे करें प्रयोग
जब भी आप सुबह पूजा करें तो हनुमानचालिसा के बाद इस श्लोक का प्रतिदिन 7 बार पाठ कीजिए। साथ ही भगवान से कुछ भी पाने की इच्छा मत कीजिए, न ही उनसे कुछ मांगिए। ऐसा लगातार कई दिनों तक करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। जब भी आप इस अनुष्ठान को करें तो सात्विक जीवन जिएं और ब्रह्मचर्य के साथ रहें। साथ ही अपना आहार-विहार भी शुद्ध रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 hr agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines