Hanumanji ke Upay: कई बार जीवन में ऐसी समस्याएं आ जाती हैं कि व्यक्ति आत्महत्या के लिए सोचने लगता है। ऐसे में यदि वह थोड़ा सा प्रयास करें तो निश्चित रूप से न केवल अपने जीवन की रक्षा कर सकता है वरन संकट को भी अवसर के रूप में बदल सकता है। खास तौर पर कलियुग के साक्षात देव हनुमानजी को स्मरण करना तो हर समस्या को दूर कर देता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बजरंग बली को बहुत जल्दी प्रार्थना सुनने वाला देवता बताया गया है। इस पूरे विश्व में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जिसे ये नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि ज्योतिष में भी इन्हें बहुत अधिक महत्व दिया गया है। हनुमानजी के कुछ उपाय करके आप अपने जीवन में आने वाली सभी विपत्तियों से पीछा छुड़ा सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: ऐसे करें हनुमानजी को याद तो हर मुश्किल होगी आसान
सुंदरकांड और हनुमानचालिसा के ये उपाय दूर करेंगे हर विपत्ति (Hanumanji ke Upay)
- कई बार घर में किसी व्यक्ति को भूत, प्रेत, पिशाच आदि बाधा हो जाती है। अथवा कई बार घर में किसी नेगेटिव शक्ति का वास हो जाता है। उस स्थिति में घर में अनुष्ठानपूर्वक सुंदरकांड का सस्वर पाठ करना चाहिए। इस उपाय को एक बार करने मात्र से ही सारी नेगेटिव शक्तियां समाप्त हो जाती हैं।
- यदि संकट बहुत बड़ा हो और कोई हल नजर नहीं आ रहा हो तो हनुमान जी को याद करें। इसके लिए घर या हनुमान मंदिर में जाएं, वहां पर गणेशजी, शिव परिवार व राम दरबार की विधिवत पूजा करें। अब हनुमानजी की पूजा करें, उन्हें लाल पुष्पों की माला, फूल, धूपबत्ती, दीपक तथा गुड़-चने का प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद वहीं पर बैठकर देसी घी का दीपक जलाकर सुंदरकांड का 7 बार पाठ करें। ऐसा लगातार 7 मंगलवार या शनिवार करने पर हर संकट दूर हो जाता है।
- बुद्धि, बल, विद्या और समस्त प्रकार का ऐश्वर्य पाने के लिए हनुमानजी का एक बहुत ही सरल उपाय है। इसमें आपको केवल इतना सा करना है कि प्रतिदिन हनुमानजी के आगे दीपक जलाकर 108 बार हनुमानचालिसा का पाठ करें। ऐसा लगातार 108 दिनों तक करना है। इस उपाय को शुरू करते ही जन्मकुंडली के सारे ग्रह सीधे हो जाते हैं और शुभ फल देने लगते हैं।
यह भी पढ़ेंः आज करें हनुमानजी के इन शक्तिशाली मंत्रों का प्रयोग, मिट्टी में मिल जाएगा बड़े से बड़ा शत्रु
- यदि आपके काम लाख प्रयासों के बाद भी बनते-बनते बिगड़ जाते हों तो डरें नहीं। हनुमान जी को प्रत्येक शनिवार को सिंदूर का चोला चढ़ाकर उन्हें लड्डू पान अर्पित करें। इस उपाय को करने से बुरे दिन बहुत जल्दी कट जाएंगे। देखते ही देखते आपका जीवन संवर जाएगा और आपके काम बनने लगेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines