Hanumanji Favourite Zodiac Sign: बजरंगबली को बेहद प्रिय हैं ये 4 राशियां, इन लोगों पर सदा रहती है हनुमान जी की कृपा

Hanumanji Favourite Zodiac Sign: कई राशियों पर हनुमान जी की बेहद कृपा होती है. यह राशियां हनुमान जी को प्रिय होती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, बजरंंगबली को कौन सी राशियां पसंद हैं. जिनके ऊपर वह सदा कृपा बरसाते हैं.

Hanumanji Favourite Zodiac Sign
विज्ञापन

Hanumanji Favourite Zodiac Sign: बजरंगबली को संकटमोचन के नाम से जानते हैं. वह लोगों के जीवन से संकटों को दूर करते हैं. हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. कई राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती हैं. यह राशियां हनुमान जी की प्रिय राशियां हैं. आज आपको हनुमान जी की 4 प्रिय राशियों के बारे में बताते हैं. यह लोग हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद से खूब तरक्की और धन-संपत्ति प्राप्त करते हैं.

हनुमान जी की प्रिय राशियां (Hanumanji Favourite Zodiac Sign)

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातक साहसी, आत्मविश्वासी, बुद्धिमान और सच्चे दिल वाले होते हैं. इनके ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है. मेष राशि हनुमान जी की प्रिय राशि है. इनके ऊपर आने वाली परेशानियों को बजरंगबली तुरंत दूर करते हैं. बता दें कि, मेष राशि का स्वामी मंगल है और मंगल का संबंध हनुमान जी से है.

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातक धार्मिक स्वभाव के होते हैं. यह लोग सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करते हैं. इनके ऊपर हनुमान जी की कृपा होती है. इन लोगों को कम उम्र में ही सफलता मिल जाती है. सिंह वालों को मंगल और शनिवार को पूजा करनी चाहिए.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक वालों पर हनुमान जी का आशीर्वाद होता है. इन्हें हनुमान जी की कृपा से नौकरी, पद, प्रतिष्ठा और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है. वृश्चिक राशि वालों के इष्ट देव भगवान हनुमान हैं.

कुंभ राशि

विज्ञापन

हनुुमान जी की पसंदीदा राशियों में एक कुंभ राशि भी है. कुंभ राशि वालों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है. इनका जीवन सदा सुख-समृद्धि से भरा रहता है. इन लोगों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ