Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, सभी इच्छाएं होंगी पूरी!

Hanuman Jayanti 2025: श्री हनुमान जी असीम शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। इनकी पूजा करने से जीवन में साहस, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। आइए जानते है हनुमान जयंती कब है और उपायों के बारे मे।

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, सभी इच्छाएं होंगी पूरी!

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जी भगवान शिव केअवतार है। ऐसा विश्वास है कि यदि मनुष्य सच्चे मन से श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है तो वे उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और जीवन के कष्टों का निवारण करते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  हनुमान जी की पूजा सरल नहीं होती है। आपको बता दे इस बार हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाई जाएगी माना जाता है कि प्राचीन काल में इसी दिन भगवान श्री हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन पर हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। देश के कई राज्यों में हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव भी कहते है। आपको बता दे अगर आप हनुमान जयंती के दिन संकटमोचन की कृपा पाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए कुछ उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

विज्ञापन

सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं तो अपने घर या ऑफिस के केबिन में ‘संजीवनी लिए हुए हनुमान जी की मूर्ति’ को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से सेहत संबंधी सभी समस्याओं का समाधान होगा और भगवान की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहेगी।

विज्ञापन

विजय प्राप्त करने के लिए

अगर आप किसी भी कार्य या प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने घर या ऑफिस के केबिन में ‘लाल झंडा पकड़े हुए हनुमान जी की मूर्ति’ को रखें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे आपके को जीवन में सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी साथ ही मन भी प्रसन्न रहेगा।

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी है तो ‘गदा धारण किए हुए हनुमान जी की मूर्ति’ को अपने घर या ऑफिस के केबिन में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। इससे मानसिक शक्ति बढ़ेगी और परिस्थिति में आत्मविश्वास बना रहेगा।

विज्ञापन

गुस्सा शांत करने के लिए

अगर आपको क्रोध अधिक आता है तो ‘मेडिटेशन मुद्रा में बैठे हुए हनुमान जी की मूर्ति’ को उत्तर-पूर्व दिशा में घर में रखें। ये उपाय आपके मन को शांत करेगा और क्रोध पर नियंत्रण करने में मदद करेगा। साथ ही आपके ऊपर संकटमोचन की कृपा बनी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ