Hanuman Jayanti 2025: इस साल 12 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 5 ग्रहों की खास युति भी बन रही है। 5 ग्रहों के खास संयोग से पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में विराजमान होकर बुध, शुक्र, शनि, सूर्य और राहु ग्रह युति बना रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों में से कुछ राशियों की जिंदगी में बदलाव होने वाला है। नौकरी, व्यापार, करियर समेत अन्य मामले में इन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। आइए जानते किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। मेहनत का फल जल्दी प्राप्त हो सकेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। कामकाज के मामले में सफल हो सकेंगे। करियर में सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि के योग बनेंगे। खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा।
कर्क राशि
पंचग्रही योग के निर्माण से कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कारोबारियों को कारोबार बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 14 अप्रैल तक सावधान रहें मंगल की राशि के लोग, पंडित सुरेश पांडेय से जानें पंचग्रही योग का प्रभाव
कुंभ राशि
बुध, शुक्र, शनि, सूर्य और राहु ग्रह युति से कुंभ राशि के लोगों की जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। इस राशि के लोगों के लिए पंचग्रही यो लाभदायक रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए कार्य करेंगे। नौकरी परिवर्तन का योग है और आय वृद्धि भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। घर वालों का साथ प्राप्त हो सकेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 hr agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines