---विज्ञापन---

ज्योतिष

हनुमान जयंती पर खुलेगा इन 5 राशियों का नसीब, हर मुश्किल आसान करेंगे बजरंगबली!

Hanuman Jayanti 2025: चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। साल 2025 में हनुमान जयंती 12 अप्रैल को पड़ रही है। ज्योतिष इस दिन 5 राशि वालों पर विशेष रूप से भगवान हनुमान की कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है और उनके लिए हनुमान जयंती क्यों खास रहने वाली है।

Hanuman Jayanti 2025: साल 2025 में 12 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। हनुमान जयंती होने के साथ ही इस दिन शाम 7 बजकर 26 मिनट तक ध्रुव योग रहने वाला है। वहीं, दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रवि योग रहेगा। इन शुभ योगों के बनने के कारण हनुमान जयंती का यह दिन कुछ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है।

12 अप्रैल के दिन चंद्रमा और केतु कन्या राशि में, मंगल कर्क राशि में, देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में और सूर्य, शनि, बुध, राहु और शुक्र ये 5 ग्रह मीन राशि में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में इन दो शुभ योग का संयोग 5 राशि वालों के जीवन में खुशियों के रंग भर देगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी खुशनसीब 5 राशियां है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

हनुमान जयंती का दिन आपके लिए प्रॉपर बैलेंस और ग्रोथ लेकर आने वाला है। आपका दिमाग एकदम क्लियर रहेगा। आप जो भी डिसीजन लेंगे, वो लॉजिक और इंट्यूशन दोनों के बैलेंस से होंगे। फाइनेंशियल मामलों में आपको कुछ गुड न्यूज मिल सकती है। आप अपने रिलेशनशिप में कुछ नया महसूस कर सकते हैं। आप देखेंगे कि आपकी लाइफ पटरी पर आ रही है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए हनुमान जयंती का दिन बहुत कुछ बदल सकता है। मंगल स्वयं कर्क राशि में विराजमान हैं तो आप जो भी सोचेंगे, उस काम को पूरा करने का हौसला आपको खुद के अंदर देखने को मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। किसी लीगल मैटर, प्रॉपर्टी डील या घर के विवाद में भी आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह दिन माइंडफुलनेस और इमोशनल क्लैरिटी से भरा हुआ रहने वाला है। इस दौरान आप खुद को अच्छे से समझ पाएंगे। केतु और चंद्रमा आपकी राशि में उपस्थित रहेंगे। इस कारण आपकी इंट्यूशन स्ट्रांग रहेगी। आप इसको बखूबी समझ लेंगे कि किस व्यक्ति से क्या कहना है और कब रुकना है व कब आगे बढ़ना है। यह समय रिलेशनशिप में सकून बढ़ाएगा। आपको पार्टनर से जो भी मनमुटाव था वो खत्म होने की उम्मीद है।

मकर राशि

हनुमान जयंती के दिन बनने वाले रवि और ध्रुव योग के चलते मेष राशि वालों को बंपर लाभ मिलना तय है। मेष राशि वालों को आंतरिक शक्ति मिलेगी। जो लोग लंबे समय से किसी उलझन में थे, अब उनकी उलझन समाप्त हो जाएगी। किसी नई शुरुआत के लिए यह दिन एकदम परफेक्ट है। आप इस दिन कोई नया पर्सनल कमिटमेंट भी कर सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपको कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इस दिन किया गया लॉन्ग टर्म निवेश भी आपको लाभ दे सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

हनुमान जयंती का दिन आपके लिए गोल्डन पीरियड की शुरुआत लेकर आएगा। आपको करियर में नए ऑप्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। दो दिन बाद 14 अप्रैल को सूर्य भी आपकी राशि से निकल जाएंगे तो आपको और अच्छा लाभ मिलेगा। अभी सूर्य और शनि एक दूसरे के विरोधी आपकी राशि में थे, इस कारण लाभ कम मिल रहा है। हालांकि अब स्थितियां बेहतर होंगे। रवि और ध्रुव योग का संयोग आपके मन को शांत करेगा। नेगेटिव सोच से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- लड़कियां बैग में भूलकर भी न रखें ये 5 सामान, वरना लाइफटाइम रहेंगी परेशान!

First published on: Apr 11, 2025 07:49 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola