Hanuman Jayanti 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन महासंयोग बन रहा है। इस बार हनुमान जयंती मंगलवार के दिन पर पड़ रही है, जिससे इस दिन का महत्व ओर ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विशेष तौर पर हनुमान जी की पूजा की जाती है।
इस बार हनुमान जयंती पर बने महासंयोग की वजह से जहां कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि इस साल हनुमान जयंती पर बने महासंयोग की वजह से किन-किन राशियों के लोगों को धन लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti पर बना महासंयोग, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जयंती पर मेष राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अगर आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, तो वो भी इस दिन पूरा हो सकता है। इसके अलावा आपकी लव लाइफ में भी खुशियां आ सकती हैं।
कर्क राशि
हनुमान जयंती के दिन कर्क राशि वाले जातकों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे हैं। पिछले कई दिनों से अगर आप विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अगले हफ्ते तक आपका वो सपना भी पूरा हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए हनुमान जयंती का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इसके अलावा आपकी कुंडली में धन के भी योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Love Rashifal: इन राशियों को प्यार के मामले में मिल सकता है धोखा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और रामायण पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
19 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines