Haldi Ke Totke: आज के आर्थिक युग में हर कोई चाहता है कि उसे पास धन-दौलत की कमी ना रहे। हालांकि आधिकांश लोग आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए मेहनत भी जमकर करते हैं। इसके बावजूद भी कई बार लोग करते हैं कि उन्हें आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई बार यह भी देखा गया है कि अधिक मेहनत करने के बावजूद भी जीवन में रुपये-पैसों की दिक्कतें रहती हैं। घर-परिवार की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास टोटके और उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि किचन में मौजूद एक खास चीज का टोटका किस प्रकार आर्थिक दिक्कतों को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।
हल्दी के टोटके दूर करेंगे आर्थिक परेशानियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रुपये-पैसों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए हल्दी का टोटका (Haldi Ka Totka) बेहद खास और असरकारक होता है। आगर आप भी आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं, या किसी प्रकार के कर्ज में डूबे हुए हैं, तो ऐसे में आपके लिए हल्दी का टोटका (Haldi Ke Totke) बेहद खास साबित हो सकता है। इसके लिए आप किसी गुरुवार के दिन भगवान गणेश (Lord Ganesha) को हल्दी (Haldi) की गांठ की माला अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानी (Financial Crisis) दूर होने के साथ-साथ कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।
मां लक्ष्मी बरसाती हैं धन-दौलत!
धर्म शास्त्रों के मुताबिक, मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए हल्दी (Haldi Ka Totka) की गांठ को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में धन-वर्षा करती हैं। इतना ही नहीं, इस टोटके को करने से घर में धन का आगमन भी होता है। साथ ही साथ मां लक्ष्मी धन से जुड़ी हर समस्या का समधान कर देती हैं।
ये भी पढ़ें: करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न
किस दिन करें ये उपाय
यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है और लाख कोशिश करने के बावजूद भी आप इसे हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आप गुरुवार के दिन कुछ चावल के दानों को हल्दी से रंग लें और इसे लाल कपड़ें में अच्छी तरह बांधकर अपनी पर्स में रख लें। ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से अटका हुआ पैसा जल्द ही वापस मिल जाता है।
मिलती है भगवान विष्णु कृपा
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान विष्णु को हल्दी अत्यंत प्रिय है। ऐसे में उनकी विशेष कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन चने की दाल और हल्दी का दान जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines