Hair Fall Astrology: कुंडली में कुछ ग्रहों के कमजोर और अशुभ स्थिति में होने से राशि जातकों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है. इससे करियर, कारोबार, सेहत, घर-परिवार, रिश्ते सभी प्रभावित होते हैं. बाल झड़ने की समस्या के पीछे भी ग्रह के कमजोर होने की स्थिति हो सकती है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुंडली में सूर्य की स्थिति अशुभ या कमजोर होने पर बाल झड़ने की समस्या होती है. हालांकि, मेडिकल कंडीशन में बाल झड़ने का कारण बाहरी प्रदूषण, गलत खानपान, तनाव लेना या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो सकता है. आपके कई उपायों के बाद भी बाल झड़ने बंद नहीं हो रहे हैं. ऐसे में आप यहां बताएं ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं.
कुंडली में बाल झड़ने के योग कैसे बनते हैं?
ज्योतिष शास्त्र अनुसार, कुंडली में सूर्य के साथ ही मंगल, राहु और देवगुरु बृहस्पति के कमजोर होने पर भी बाल झड़ने लगते हैं. कुंडली में मंगल की खराब स्थिति बाल झड़ने का कारण बनती है. ऐसे ही राहु और बृहस्पति के कमजोर होने पर बालों के झड़ने की समस्या होती है. इन ग्रहों के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और व्यक्ति को गंजेपन का सामना करना पड़ता है. आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए उपायों को अपना सकते हैं.
बाल झड़ना रोकने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय
कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. आप तांबे के लोटे में जल लें और सुबह सूर्योदय के समय अर्घ्य दें.
आप बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनी अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला पहन सकते हैं. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य और बुध की स्थिति मजबूत होती है.
सूर्य की स्थिति को बेहतर करने के लिए आप माण्किय रत्न धारण कर सकते हैं लेकिन इससे पहले किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.
राहु के कमजोर होने से भी बाल झड़ने लगते हैं. कुंडली में राहु को मजबूत करने के लिए आप “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये 3 खास उपाय, फिर कभी नहीं होगी परेशानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines