Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी सातों दिन किसी न किसी देवी या देवता से संबंद्ध किए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि उस दिन उन देवताओं की आराधना की जाए तो इसका विशेष फल मिलता है।
अक्सर ज्योतिषी गुरुवार को पीली वस्तुओं के उपाय करने की सलाह देते हैं। इनमें भी हल्दी के उपाय अधिकाधिक बताए जाते हैं। जानिए गुरुवार को किए जाने वाले हल्दी के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जो आपका भाग्य बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: ऐसे करें हनुमानजी को याद तो हर मुश्किल होगी आसान
गुरुवार को करें हल्दी के ये उपाय (Guruwar Ke Upay)
- यदि आपके कॅरियर या जॉब में किसी तरह की दिक्कत आ रही हैं तो गुरुवार को हल्दी का उपाय करें। इसके लिए प्रतिदिन पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे कॅरियर में ग्रोथ मिलने लगती है।
- किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए गुरुवार के दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा कर उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं। इसके बाद स्वयं भी ललाट पर हल्दी का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से व्यक्ति के सभी काम अपने-आप बनते चले जाते हैं।
- पैसों की तंगी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार के दिन लाल रंग के बिना सिले कपड़े में हल्दी की पांच गांठें बांधकर तिजोरी में रख देनी चाहिए। इस उपाय को करने से आर्थिक संकट मिटता है और घर में पैसा आने लगता है।
- यदि जन्मकुंडली में गुरु ग्रह प्रतिकूल प्रभाव दे रहा है तो गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह का अशुभ असर खत्म होता है और उसका स्वास्थ्य भी सही रहता है।
- बिजनेस में तरक्की हेतु बुधवार की रात को काली हल्दी और केसर को पानी में मिला कर रख दें। अगले दिन इस पानी से तिजोरी में स्वास्तिक का चिह्न बना दें। फिर इस चिह्न की प्रतिदिन पूजा करने से बिजनेस में ग्रोथ होने लगती है।
यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: बिगड़ी किस्मत बनाने के लिए आज ही करें गुरु के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
17 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines