---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

119 दिन तक मुश्किल में बीतेंगे इन 3 राशियों के दिन, देवगुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल

Guru Vakri: वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह साल 2024 में अक्टूबर, नवंबर, दिसम्बर और 2025 में जनवरी और फरवरी में 119 दिन के लिए वक्री रहेंगे यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं। आइए जानते हैं, वक्री गुरु का नेगेटिव असर किन राशियों के जातकों के जीवन पर सबसे अधिक पड़ने की आशंका है?

---विज्ञापन---

Guru Vakri: देवगुरु बृहस्पति या गुरु ग्रह वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह हैं। वे ज्ञान, शिक्षा, समृद्धि, भाग्य, विवाह, संतान, और आध्यात्मिकता के स्वामी ग्रह हैं। इनको समृद्धि और भाग्योदय का ग्रह माना गया है। यही कारण है कि ज्योतिषाचार्यों और पंडितों की नजर इनकी हर चाल और गतिविधि पर रहती है। इनकी वक्री अवस्था को ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। बता दें, साल 2024 और 2025 में गुरु ग्रह बृहस्पति 119 दिन के लिए उल्टी चाल चलने वाले हैं। वे बुधवार 9 अक्टूबर, 2024 से मंगलवार 4 फरवरी, 2025 तक वक्री रहेंगे। यूं तो इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

वक्री बृहस्पति का राशियों पर असर

कन्या राशि

देवगुरु बृहस्पति का वक्री होना कन्या राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। आपको अचानक धन की हानि हो सकती हैं। स्वास्थ्य समस्याएं परेशानी का विशेष कारण बन सकती है। इलाज पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है, जिसे चुकाना बेहद कठिन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के कामकाज पर बेहद नकारात्मक असर होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी छूटने के बाद नई नौकरी मिलने में काफी विलंब हो सकता है। व्यापार में चढ़ाव से अधिक उतार की प्रवृत्ति रहेगी, जिसका असर लाभ के मार्जिन पर पड़ेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता घटेगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन पर गुरु ग्रह की उल्टी चाल का नकारात्मक असर होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों को पढ़ाई पर अधिक व्यय करना पड़ सकता है। धन संकट से कुछ स्टूडेंट्स की पढ़ाई छूट सकती है। लागत बढ़ने और बिक्री घटने से व्यापारियों को बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा जातक काम के सिलसिले में घर से बाहर रहेंगे, जिसका उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर होने के योग हैं। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। अपनी वाहन से यात्राओं को टालें, दुर्घटना होने योग हैं। पैतृक संपत्ति का विवाद बढ़ने से परिवार में कलह का माहौल रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए वक्री बृहस्पति अलाभकारी साबित हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। जीवन में निराशा बढ़ेगी। आर्थिक संकट से जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। वाणिज्य-व्यापार के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। बिक्री घटने से मुनाफे में कमी आने के योग हैं। व्यापारियों को कारोबार विस्तार की योजना को रोकने में भलाई है। संपत्ति बंटवार को लेकर परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। बच्चों को कोई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी कष्ट संभव है। लाइफ पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। लव लाइफ में पार्टनर से तनाव बढ़ सकता है। लिव-इन में अलगाव हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 21, 2024 10:53 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola