Guru Vakri: 9 अक्टूबर से जाग जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य, गुरु की उल्टी चाल बनाएगी मालामाल!

Guru Vakri: वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह और शिक्षा, विवाह, संतान, धन-संपत्ति आदि के स्वामी ग्रह बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 से उल्टी चाल चलेंगे। उनकी उल्टी चाल का सबसे सकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Guru-Vakri-2024

Guru Vakri: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सबसे शुभ माना गया है। गुरु बृहस्पति का जीवन के व्यवहारिक पहलुओं जैसे शिक्षा, विवाह, संतान, धन-संपत्ति, धार्मिक काम, प्रतिष्ठा आदि से सीधा संबंध है। उनकी चाल में किसी भी प्रकार के बदलाव से जीवन के इन पहलुओं पर सीधा और गहरा असर होता है।

विज्ञापन

गुरु बृहस्पति इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं, जहां वे 9 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से इस राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। इस अवस्था में 119 दिन तक रहने के बाद वे अगले साल 4 फरवरी, 2025 को दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट पर मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। यूं तो गुरु बृहस्पति के वक्री होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन इससे 3 का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वक्री गुरु का राशियों पर असर

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को कई स्रोतों से इनकम हो सकती है। आपको अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है। निवेश किए गए धन से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे और पुराने ग्राहक भी मजबूत संबंध बनाए रखेंगे। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आय के नए स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके काम के आधार पर आपका इन्क्रीमेंट होगा। वृश्चिक राशि के जातकों में नए साहस और विवेक का संचार होगा। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों में विस्तार के लिए अनुकूल समय है। खुदरा व्यापार में बिक्री में वृद्धि होने से छोटे व्यापारियों को लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि

आपके लिए लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के काम और प्रतिभा की प्रशंसा होगी। अच्छा खासा बोनस मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। उद्योग-धंधों में विस्तार के लिए अनुकूल समय है। स्टूडेंट जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ