---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Vakri: दिवाली पर गुरु की उल्टी चाल से 5 राशियां होंगी मालामाल, धन-शोहरत समेत हर फील्ड में तरक्की!

Guru Vakri: शिक्षा, विवाह, संतान, धन-संपत्ति, धर्म-अध्यात्म आदि के स्वामी ग्रह बृहस्पति नवरात्रि की सप्तमी तिथि यानी 9 अक्टूबर 2024 से वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। उनकी वक्री चाल से 5 राशियों के मालामाल होने की संभावना की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Guru Vakri: वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह और देवताओं के गुरु बृहस्पति की चाल में बदलाव का देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति समेत सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। गुरु बृहस्पति जीवन के व्यावहारिक पहलुओं के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। वे शिक्षा, विवाह, संतान, धन-संपत्ति, समृद्धि, धर्म-अध्यात्म और न्याय आदि के संबंधित कार्यों पर सीधे तौर पर प्रभाव डालते हैं। उनके राशि या नक्षत्र परिवर्तन या उनके वक्री-मार्गी होने का इन सब पहलुओं पर व्यापक असर होता है।

धन के दाता ग्रह बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 से वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। वे वक्री अवस्था में 119 दिन रहेंगे। इसके बाद वे अगले साल 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। उनकी वक्री अवस्था रोशनी और धन का महात्योहार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, दिवाली पर गुरु ग्रह की वक्री चाल से 5 राशियों का मालामाल होने की संभावना की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

गुरु की उल्टी चाल का असर

मेष राशि

गुरु की उल्टी चाल का मेष राशि के जातकों पर बेहद सकारात्मक असर होने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी से धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: क्या इस बार 2 दिन रहेगी दिवाली? धनतेरस-लक्ष्मीपूजा को लेकर अभी भी हैं कन्फ्यूजन, जानें वजह और सही तिथि!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मेष राशि के जातकों पर गुरु की उल्टी चाल का अनुकूल प्रभाव होने के योग हैं। व्यापार में वृद्धि होने से आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार के लिए अनुकूल समय है। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि

गुरु की उल्टी चाल का तुला राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा। कारोबार में विस्तार होगा। नए ग्राहक मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशिवालों के लिए यह गुरु का वक्री होना करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है या फिर मौजूदा नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना बेहद खास रहने वाला है। सूर्य और मंगल का संयुक्त प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। करियर में उन्नति होगी, व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 08, 2024 10:54 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola