Guru Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ माना गया है। इसके साथ ही इन्हें ऐश्वर्य, विलासिता, धन-वैभव और सुख-संपत्ति का कारक माना गया है। गुरु जब कभी भी राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 सितंबर को मेष राशि में वक्र होने जा रहे हैं। गुरु के वक्री के दौरान कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस दौरान किन राशियों को सतर्क रहना होगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ नहीं माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान फैसले लेने में परेशानी आएगी। इसके साथ ही इस दौरान सेहत को लेकर परेशानियां होंगी। भाग्य का कम साथ मिलेगा। आर्थिक परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के बजट बिगड़ेगा। बिजनेस को लेकर सतर्क रहना होगा।
वृषभ राशि
गुरु की उल्टी चाल का असर वृष राशि वालों की सेहत पर पड़ेगा। जिसकी वजह से इस दौरान शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ेंगे। इसके अलावा कार्यस्थल पर भी कार्यों को लेकर टेंशन बना रहेगा। कार्यस्थल पर साथियों के साथ विवाद हो सकता है। पारिवारिक स्थिति चिंताजनक रहेगी।
कर्क राशि
गुरु की उल्टी चाल से कर्क राशि वालों के जीवन में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों को नाराजगी से परेशानी में पड़ सकते हैं। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दौरान पिता से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में तनाव रहेगा। बिजनेस में आर्थिक नुकसान का योग है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस दौरान जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर कार्यों की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यात्रा से शारीरिक कष्ट होगा। धन के मामले में बेहद सतर्क रहना होगी, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। किसी बड़ी संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।