Dhanalakshmi Rajyoga 2025: ये 5 राशियां बटोर नहीं पाएंगी नोट, इतना बरसेगा पैसा; गुरु बृहस्पति 12 साल बाद बनाएंगे धन लक्ष्मी राजयोग

Dhanalakshmi Rajyoga 2025: 9 जुलाई को जब गुरु ग्रह मिथुन राशि में उदय होंगे, तब इस खगोलीय घटना से एक अत्यंत शुभ ‘धनलक्ष्मी राजयोग’ का निर्माण हो रहा है। इस राशि में यह योग 12 साल बाद बन रहा है, जिससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है और इन 5 राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख की सौगात मिलेगी। आइए जानते हैं, इन राशियों के लिए यह राजयोग किस तरह से सौभाग्य लेकर आ रहा है?

guru-uday-mithun-rashi-dhanalakshmi-rajyoga

Dhanalakshmi Rajyoga 2025: ज्योतिष आकलन के अनुसार, गुरु बृहस्पति 12 साल बाद मिथुन राशि में उदय होंगे, जिससे वे धनलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस बार का राजयोग कुछ विशेष और शक्तिशाली साबित होगा। गुरु और बुध की युति से बना यह योग जीवन में समृद्धि, धनवृद्धि और यश का कारक होगा। 9 जुलाई 2025 से बनने वाला यह शुभ योग जिन 5 राशियों पर विशेष प्रभाव डालेगा, उनमें से मेष, कर्क, कन्या, तुला और मीन प्रमुख हैं। आइए जानते हैं कि इन राशियों के लिए यह धनलक्ष्मी राजयोग किस प्रकार से सौभाग्य लेकर आएगा?

विज्ञापन

मेष राशि

इस धनलक्ष्मी राजयोग में मेष राशि के जातकों को धन की कई नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आय में इजाफा होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ सौदा या भुगतान मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। सोना, शेयर मार्केट और तकनीकी क्षेत्र में निवेश से विशेष लाभ होगा। लेकिन, निवेश सोच-समझकर करें, और धन के मामलों में किसी की बातों में न आएं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए गुरु-बुध की युति एक नई दिशा की ओर संकेत करती है। यदि आप नौकरी में हैं, तो अचानक तरक्की के योग हैं। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए विदेशी संपर्कों से लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि आप शिक्षा, बैंकिंग और सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको विशेष लाभ होने के योग हैं। करियर से जुड़े निर्णय जल्दबाज़ी में न लें, अच्छे समय का लाभ उठाएं।

विज्ञापन

कन्या राशि

धनलक्ष्मी राजयोग कन्या राशि के लोगों को एक चेतावनी और एक वरदान दोनों साथ लेकर आया है। जहां एक ओर आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के संकेत हैं, वहीं सेहत और अनावश्यक खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। यह समय निवेश के लिए भी अच्छा है, लेकिन बिना रिसर्च के कोई बड़ा कदम न उठाएं। आपको रियल एस्टेट, शिक्षा और सरकारी सेवाओं में विशेष लाभ होने के हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नियमित योग और मेडिटेशन से स्वास्थ्य संतुलन में रहेगा।

तुला राशि

गुरु-बुध की युति तुला राशि के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। यह समय जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता और स्थिरता लेकर आएगा। कर्जों से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा रिटर्न मिलेगा। नई आमदनी के स्रोत बनेंगे और आय में स्पष्ट बढ़ोतरी होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने से बचत भी बेहतर होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति स्वयं ही इस राजयोग के प्रमुख कारक हैं, इसलिए यह समय मीन राशि वालों के लिए विशेष सौभाग्य लेकर आया है। मीन राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति, स्थानांतरण या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें नए क्लाइंट्स और बड़े सौदों से लाभ होगा। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। घर में मंगल कार्यों के योग हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ