हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

5 राशियों के करियर में तरक्की, मान-सम्मान, धन में वृद्धि; गुरु बृहस्पति के उदय से इनका भी भाग्योदय

Guru Uday 2024: देवगुरु बृहस्पति 6 जून, 2024 को वृषभ राशि में अपनी अस्त स्थिति को त्याग कर उदय अवस्था में आएंगे। धन और ज्ञान के स्वामी गुरु ग्रह बृहस्पति के उदय होने का 5 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं कि ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

विज्ञापन

Guru Uday 2024: ज्ञान, धन, विवाह, संतान जैसे कारकों के स्वामी होने के कारण वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह बृहस्पति के अस्त और उदय होने की घटना को बहुत खास माना गया है। साल 2024 में बृहस्पति 7 मई को वृषभ राशि में अस्त हुए थे। 30 दिनों तक अस्त रहने के बाद इसी राशि में 6 जून को उनका उदय होगा। गुरु के उदय होने का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर होगा, लेकिन इसका सबसे सकारात्मक असर 5 राशियों पर होने की संभावना है।

‘गुरु उदय’ का राशियों पर असर

मेष (Aries):

 

गुरु ग्रह बृहस्पति के उदय होने से मेष राशि के जातकों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव होने के योग बन रहे हैं। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी, स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति होगी। राजनीति से जुड़े जातक अपना लक्ष्य पाने में सफल होंगे, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, किसी गंभीर बीमारी से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी।

विज्ञापन

सिंह (Leo):

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का उदय धन लाभ और आर्थिक समृद्धि के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय की कार्ययोजना सफल होगी और बिजनेस में वृद्धि के प्रयास से लाभ का अनुपात बढ़ेगा। पुराने निवेश से फायदा होने की उम्मीद है, नए निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। मैन्यूफैक्चरिंग के काम से जुड़े जातक कोई बड़ी डील कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo):

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आईटी, AI और कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में विशेष प्रगति के योग दर्शा रहा है। इस फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स जातक अच्छी कंपनियों में जॉब पा सकते हैं। फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कारोबारियों को व्यवसाय के विस्तार के लिए यात्रा का योग है, जो लाभकारी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए संभल कर रहना होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक (Scorpio):

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह बृहस्पति उनका भाग्योदय करने वाला सिद्ध हो सकता है। रोजगार के नए अवसर आने से बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स जातक के करियर की बाधाएं समाप्त हो सकती है, शिक्षा और ज्ञान में रुचि बनी रहेगी। व्यवसाय में अच्छा लाभ होने के योग हैं। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।

मकर (Capricorn):

इस राशि के जातकों को गुरु का उदय उनके भाग्य को मजबूत करने वाला सिद्ध हो सकता है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को प्रमोशन के साथ नई नौकरी मिलने की संभावना है। आपमें बचत और धन-संचय की प्रवृत्ति विकसित होगी। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। मैरिड लोगों की लव लाइफ रोमांटिक रहने की संभावना है। घर में खुशहाली कायम रहेगी और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ratna: नीलम के साथ भूल से भी न पहनें ये रत्न… वरना अपशकुन निश्चित

ये भी पढ़ें: आपका कैलेंडर कहीं गलत दिशा में तो नहीं… रुक सकती है तरक्की, जानें सही दिशा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola