---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Gochar 2024: वृषभ राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग से 5 राशियों को होगा फायदा

Trigrahi Yog 2024: करीब 12 साल बाद वृषभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं त्रिग्रही योग 12 में से किन 5 राशियों के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

Trigrahi Yog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह में 12 साल बाद वृषभ राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। इस समय वृषभ राशि में पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं। आज से तीन दिन बाद यानी 14 मई को सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा। 14 मई के बाद 19 मई को वृषभ राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश होगा। इस बार शुक्र के गोचर से वृषभ राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिन्हें वृषभ राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग से लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें- भाग्य के कारक ग्रह गुरु के चाल बदलने से 5 राशियों का होगा भाग्योदय

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

12 साल बाद वृषभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इससे सबसे ज्यादा फायदा वृषभ राशि के लोगों को ही होगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पिछले साल आपने जिस चीज की योजना बनाई थी, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। धन के साथ-साथ संपत्ति में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्क राशि

बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। अपने नाम पर कार या कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों का जल्द ही प्रमोशन हो सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में काम करे रहे हैं, उन्हें बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें धन लाभ हो सकता है। परिवार में चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अविवाहित लोगों की शादी पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

नौकरीपेशा लोगों के काम से बॉस खुश हो सकते हैं। इससे अगले माह तक आपका प्रमोशन भी हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के रिश्ते में प्यार बढ़ सकता है। अगर आपका कोई भाई है, तो उनके साथ आप विदेश घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि

जिन लोगों को लंबे समय से बच्चा नहीं हो रहा है, उन्हें माह के अंत तक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के साथ-साथ सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Nakshatra Parivartan 2024: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियों को हो सकती है हानि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2024 04:01 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola