Surya Gochar: खगोल शास्त्र के अनुसार सौरमंडल के सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसे ग्रहों का गोचर भी कहा जाता है। समस्त ग्रहों में प्रमुख सूर्य माह में एक बार गोचर करता है जिसे संक्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य अप्रैल में गोचर कर मीन राशि में प्रवेश करेगा।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार देवगुरु बृहस्पति भी इसी माह 22 अप्रैल 2023 को गोचर करेंगे। इस प्रकार अप्रैल माह में सूर्य (Surya Gochar) और गुरु की युति बन रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार पिछले 12 वर्षों में पहली बार मेष राशि में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। वैसे तो यह सभी राशियों के लिए शुभ रहेगी परन्तु 3 राशियों के लिए बहुत ही सुखद समय लाएगी। जानिए इन 3 राशियों के बारे में
यह भी पढ़ें: Tone Totke: चावल के ये उपाय बदल देंगे किस्मत की रेखा, जागेगा सोया भाग्य
इन 3 राशियों के लिए सर्वाधिक शुभ रहेगा गुरु-सूर्य का गोचर (Guru Surya Gochar and its effects)
मेष राशि
सूर्य और गुरु की युति मेष राशि में होगी। ऐसे में यह राशि सर्वाधिक प्रभावित होगी। इस राशि के जातकों का उत्साह, आत्मविश्वास और ऊर्जा अपने चरम स्तर पर पहुंच जाएंगे। ये जो भी चाहेंगे, आसानी से पा लेंगे। इन्हें बहुत जल्द कोई बड़ा पद एवं जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी संभव है।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-गुरु (Guru Gochar) का संयोग सातवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इन्हें हर तरह से लाभ होगा। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। लग्जरी चीजों में रुचि बढ़ेगी, विदेश भी जा सकते हैं। व्यापार करते हैं तो अपने जीवन का सबसे बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। कुल मिलाकर अप्रैल के बाद से तुला राशि के जातकों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा, बहुत शुभ रहेगा फरवरी का महीना
मकर राशि
मेष, मकर का चौथा भाव है जहां पर ये दोनों प्रमुख ग्रह युति बनाएंगे। इसके चलते परिवार सुख मिलेगा। परिजनों के साथ किसी लंबी ट्रिप पर जा सकते हैं। अथवा किसी बड़ी कंपनी में जॉब का ऑफर लेटर मिल सकता है। जो कपल्स अपनी रिलेशनशिप को शादी में बदलना चाहते हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अनमैरिड युवाओं का विवाह हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
7 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines