---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Shukra Yuti 2025: नए साल में गुरु-शुक्र कृपा से होगा 3 राशियों का भाग्योदय, गजलक्ष्मी राजयोग से भर जाएगी खाली तिजोरी!

Guru Shukra Yuti 2025: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुरु बृहस्पति और सुख-वैभव के दाता शुक्र साल 2025 में युति कर गजलक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। इससे 3 राशियों की किस्मत चमकने के प्रबल योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Guru Shukra Yuti 2025: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति और दैत्याचार्य शुक्र साल 2025 में युति कर गजलक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। गजलक्ष्मी राजयोग तब बनता है, जब गुरु और शुक्र एक दूसरे के केंद्र भाव में हों, आमने-सामने हों या कुंडली के पहले, चौथे और सातवें भाव में होते हैं। गजलक्ष्मी राजयोग बनने का असर सभी राशियों पर होता है। साल 2025 में बनने वाले इस राजयोग से 3 राशियों की किस्मत चमकने के प्रबल योग हैं।

मिथुन राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग

गुरु और शुक्र यह गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि में बना रहे हैं। साल 2025 में ज्ञान, सौभाग्य और धन के दाता देवगुरु बृहस्पति बुधवार 14 मई, 2025 की रात में 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन में प्रवेश करेंगे। देवगुरु के इस गोचर के 2 महीने बाद सहन सुख, वैभव और भोग विलास के दाता शुक्र भी शनिवार 26 जुलाई, 2025 की सुबह में 9 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

---विज्ञापन---

गजलक्ष्मी राजयोग का राशियों पर असर

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी एक बेहद शुभ योग है, जो 3 खास राशियों के जातकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा। आइए जानते हैं कि कौन सी 3 राशियां इस योग से सबसे अधिक लाभान्वित होंगी?

मिथुन राशि

गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग सीधे मिथुन राशि में बन रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है। आपके करियर, नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। आपको कई स्रोतों से धन की इनकम हो सकती है। व्यापार में नई साझेदारी से लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत हो जाएंगे। नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे, जो आपके करियर, नौकरी या व्यापार में मददगार साबित हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर की मदद से रिश्तों की उलझने दूर होंगी। आपके नए रिश्ते बन सकते हैं। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। लाइफ पार्टनर के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

तुला राशि

शुक्र इस योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और तुला उनकी प्रिय स्वराशि है। इससे इस राशि के जातकों के ऊपर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा बरसेगी। कला और सौंदर्य से जुड़े जातकों को इन क्षेत्रों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। देश-विदेश में आपकी शोहरत फैलेगी और आप अपार धन अर्जित कर सकते हैं। साझेदारी के बिजनेस में लाभ ही लाभ होगा। रियल एस्टेट में निवेश फायदेमंद रहेगा। अटके हुए व्यापारिक सौदे पूरे होने लगेंगे।

---विज्ञापन---

जिन लोगों को नई कंपनी में नौकरी की तलाश थी, उन्हें इस योग के प्रभाव से एक अच्छी कंपनी में नौकरी मिल जाएगी। नए सहकर्मियों के साथ अच्छी दोस्ती से वे कंपनी में तेजी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में रिश्ते में मजबूती आएगी। दूर के रिश्तेदार की हेल्प से आपकी शादी हो सकती है।

मीन राशि

गुरु बृहस्पति इस योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इससे उनकी उच्च राशि मीन के जातकों का भाग्योदय होने की संभावना है। आपका आध्यात्मिक विकास होगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके उचित प्रयासों से शानदार धन लाभ होगा। यह धन लाभ नौकरी और व्यापार दोनों से होगा। नौकरी में अच्छे पद पर प्रमोशन और बढ़िया डिपार्टमेंट या शहर में तबादला हो सकता है।

---विज्ञापन---

अटके हुए कानूनी मामले हल हो जाएंगे। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। विवाहित जीवन में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा। लव रिलेशन की प्रॉब्लम दूर होंगी। रिश्तों में ताजगी बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 29, 2024 11:13 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola