---विज्ञापन---

Guru Pushya Yog 2024: साल का आखिरी गुरु पुष्य योग आज, चमकी इन 3 राशियों की किस्मत, बटोरेंगी दोनों हाथ से धन!

Guru Pushya Yog 2024: बृहस्पतिवार 21 नवंबर, 2024 को बन रहे साल 2024 के आखिरी गुरु पुष्य का संयोग अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों से होने के कारण यह विशेष फलदायी बन गया है, जिससे 3 राशियों के जातक इससे विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Guru Pushya Yog 2024: सनातन धर्म के पंचांग के अनुसार, जिस गुरुवार का संयोग पुष्य नक्षत्र के साथ होता है, उस दिन अति शुभ गुरु पुष्य योग का निर्माण होता है। साल 2024 में कुल 5 गुरु पुष्य योग बने हैं। आज 21 नवंबर, 2024 को इस साल आखिरी गुरु पुष्य योग बन रहा है। आइए जानते हैं, आज यह शुभ कब से कब तक है, इसका महत्व क्या है और किन राशियों पर इसका सबसे अधिक असर होने के योग हैं?

कब से कब तक है गुरु पुष्य योग?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, जब गुरुवार के दिन चंद्रमा और सूर्य पुष्य नक्षत्र में गोचर कर करते हैं, तो इस विशेष संयोग को ‘गुरु पुष्य कहा गया है। यह शुभ योग मुहूर्त आज बृहस्पतिवार 21 नवंबर, 2024 को सुबह 6 बजकर 49 से शुरू होकर दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

गुरु पुष्य योग का महत्व

हिन्दू धर्म और वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह बृहस्पतिवार सबसे अधिक शुभ माने गए हैं। इस दिन पुष्य नक्षत्र के पड़ने से एक साथ गुरु, चंद्रमा, सूर्य और शनि की कृपा प्राप्त होती है। पुराणों के मुताबिक, इस नक्षत्र में ही देवी लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए मां लक्ष्मी समेत वृषभ ग्रह भी भरपूर अनुग्रह बरसाते है। मान्यता है कि गुरु पुष्य नक्षत्र में शिक्षा शुभारंभ करने, नया काम शुरू करने और व्यापारिक डील और कॉन्ट्रैक्ट करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दिन गाड़ी, अचल संपत्ति, जैसे घर, आभूषण आदि खरीदना बेहद शुभ होता है।

गुरु पुष्य योग का राशियों पर असर

बृहस्पतिवार 21 नवंबर, 2024 को बना साल का यह आखिरी गुरु पुष्य योग अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों से संयोग होने के कारण विशेष फलदायी हो गया है। इन शुभ योगों में देवताओं के गुरु बृहस्पति काफी मजबूत होते है, जिसका सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातक इससे विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी और निवेश से लाभ मिलेगा। गुरु पुष्य योग में आप नए व्यापारिक संबंध बना सकते हैं। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। नए ग्राहक मिलेंगे और पुराने ग्राहक भी संतुष्ट रहेंगे। नौकरी और जॉब पर पॉजिटिव असर होंगे। अपने काम में मेहनत और लगन से जुटे रहने से सफलता मिलेगी।

---विज्ञापन---

स्टूडेंट के करियर और जॉब पर पॉजिटिव असर होगा। छात्रों को कैम्पस सेलेक्शन से जॉब मिल सकती है। आपके थोड़े प्रयास से अच्छा-खासा धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ पर पॉजिटिव असर: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

गुरु पुष्य योग के शुभ असर से कन्या राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। संपत्ति में वृद्धि होगी। आप शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। इससे अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार, उद्योग-धंधों और खुदरा बिजनेस पर पॉजिटिव असर होंगे। लाभ होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और परीक्षाओं में पास होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम पूरे होने से धन की आमद तेज होगी। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ पर पॉजिटिव असर होंगे। खुशी का माहौल रहेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। संबंधियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पुरानी बीमारियां दूर होने लगेंगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। धन कमाने के प्रयास पर पॉजिटिव असर होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आप नए व्यापारिक संबंध बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के काम में मेहनत और लगन से जुटे रहने से सफलता मिलेगी। साथ ही, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। नए ग्राहक मिलेंगे।

---विज्ञापन---

स्टूडेंट के करियर पर पॉजिटिव असर होंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के योग बन रहे हैं। किसी के पास आपके अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 21, 2024 08:26 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola