Pradosh Vrat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास का प्रदोष व्रत 26 अक्टूबर 2023 को माना जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है। 26 अक्टूबर दिन गुरुवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत को गुरु प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, यह आश्विन माह का अंतिम प्रदोष व्रत है।
प्रदोष व्रत की शुरुआत 26 अक्टूबर को 9 बजकर 44 मिनट से होगा और समापन 27 अक्टूबर को प्रात काल 6 बजकर 56 मिनट पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक प्रदोष व्रत रखता है उसे सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उसे भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत पर कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्रदोष व्रत पर जरूर करें उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं साथ ही सुख-सौभाग्य का वरदान भी देते हैं।
यह भी पढ़ें- एकादशी व्रत पर इन 9 राशियों को मिलेगा विष्णु भगवान का आशीर्वाद, कारोबार में होगा जबरदस्त फायदा
इसके लिए आपको प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर सूखा नारियल चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक इस दिन सूखा नारियल अर्पित करता है, उस जातक को सेहत संबंधित सारी समस्या खत्म होने लगती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन एक लोटे में जल भरकर इसमें काला तिल और गुड़ मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक इस दिन ऐसा उपाय करता है, उस जातक का वैवाहिक जीवन में सुधार और मधुरता आने लगती है।
जो जातक प्रदोष व्रत के दिन काले तिल को छत पर पक्षियों को खाने के लिए रखता है, तो ऐसे में जातकों को सभी कार्यों में सफलता मिलती है साथ ही घर में धन-धान्य में वृद्धि भी होती है।
यह भी पढ़ें- इस साल कब है वाल्मिकी, जानें शुभ तिथि और महत्व और इतिहास
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
17 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines