Guru Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं और एक नक्षत्र के चार पद या चरण से होकर गुजरते हैं। नवग्रहों में सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति अभी रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहे है। गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र के द्वितीय चरण में 28 जून, 2024 को प्रविष्ट हुए थे, वहीं 13 जुलाई से वे रोहिणी नक्षत्र के तृतीय चरण में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में उनकी चाल बदलने से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 3 राशियों के जातकों को इससे जबरदस्त लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का राशियों पर असर
वृषभ राशि
गुरु कृपा से आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके लिए शेयर मार्केट में धन का निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन की आमद में उछाल आने के योग हैं। यदि आप गाड़ी, जमीन या मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। साझेदारी के बिजनेस से लाभ में इजाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की भी आय बढ़ सकती हैं। आपका ट्रांसफर अच्छे डिपार्टमेंट में हो सकता है। पत्नी के भाग्य से भी धन प्राप्ति हो सकती है। स्टूडेंट्स जातकों का मन पढ़ाई पर फोकस रहेगा। प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर और टीचर का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
रोहिणी में गुरु गोचर का असर आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम ला सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम गुरु कृपा से बनने की संभावना है। आप विवेक से निर्णय लेने में पहले से बेहतर होंगे। इसका हर काम पर पॉजिटिव असर होगा। आपके उचित प्रयासों से धन की आमद तेज होगी। बेरोजगारों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में कलीग और अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख-समृद्धि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। आप फैमिली को समय दे पाएंगे। परिवार के साथ समय बढ़िया गुजरेगा। स्टूडेंट्स जातक विदेश में पढ़ाई के लिए अप्लाई कर सकते हैं, आप सेलेक्ट हो सकते हैं।
मीन राशि
गुरु ग्रह बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपकी डेली रूटीन व्यवस्थित हो सकती है। अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अच्छा अप्रेजल मिल सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय बेहद लाभकारी है। लंबे समय से अटके हुए किसी महत्वपूर्ण डील का फैसला आपके हक में आ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारों के लिए गुरु कृपा से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ें: आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines