हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

20 अगस्त से इन 3 राशियों के घर खिंचकर आएगा बेशुमार धन, मंगल-गुरु संयोग बनाएगा मालामाल

Guru Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष में जब भी धन की बात आती है, सबसे पहले कुंडली के दूसरे भाव और गुरु ग्रह बृहस्पति पर ध्यान जाता है। कब, किसे, कितना धन मिलेगा ये देवगुरु बृहस्पति ही जानते हैं। मंगलवार 20 अगस्त, 2024 को देवगुरु अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, इसका सकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Guru Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को देवगुरु कहा गया है। वे ज्ञान, बुद्धि, धन, धर्म, विवाह और संतान सुख के कारक ग्रह हैं। बृहस्पति का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा और व्यापक होता है। बता दें, धन के मामले में गुरु ग्रह बृहस्पति को विशेषाधिकार प्राप्त है। कहते हैं कि इनकी कृपा से जातक (व्यक्ति) रातोंरात अमीर बन सकते हैं। धन और समृद्धि हमेशा के लिए स्थाई हो सकती है। मंगलवार 20 अगस्त, 2024 को देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों के ऊपर बेहद सकारात्मक पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

मृगशिरा नक्षत्र में बृहस्पति गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

बृहस्पति नक्षत्र गोचर से बना मंगल-गुरु संयोग मेष राशि के जातकों के लिए यह आर्थिक उन्नति का समय सिद्ध होगा। धन की आमद स्रोत निश्चित होने से जीवन में स्थिरता आएगी। स्टूडेंट्स जातक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आपको स्कॉलरशिप मिल सकता है। व्यापारी वर्ग साझेदारी से हटकर अपना अलग व्यवसाय कर सकते हैं, जो आय बढ़ाने वाला होगा। ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़े जातक अपार धन कमाएंगे। प्राइवेट नौकरीपेशा जातक इन्क्रीमेंट के साथ प्रमोशन पा सकते हैं। फैमिली सपोर्ट और एकता कायम रहेगी। निस्संतान कपल को ‘गुड न्यूज़’ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

मंगल-गुरु संयोग का कर्क राशि के जातकों के जीवन पर बेहद लाभकारी असर होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का शुभ परिणाम मिलने का समय आ गया। यह समय उनकी आर्थिक प्रगति का साबित हो सकता है। व्यापारी वर्ग गुरु नक्षत्र गोचर से विशेष लाभ होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। व्यापारियों में कामकाज में बढ़ोतरी होगी। कारोबार का विस्तार संभव है। लाभ के मार्जिन में उछाल आएगा। करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स जातकों का फोकस पढ़ाई पर बढ़ेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

बृहस्पति ग्रह के मृगशिरा नक्षत्र गोचर से धनु राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। व्यवसाय में सकारात्मक उछाल आने के योग हैं। व्यापार का विस्तार देश से बाहर विदेश में भी हो सकता है। वस्त्र, अनाज, ट्रांसपोर्ट आदि बिजनेस से जुड़े लोग अच्छा लाभ कमाएंगे। महिला उद्यमियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। फैमिली सपोर्ट से धन की आमद बढ़ेगी, इनकम में उल्लेखनीय उछाल आ सकता है। लाइफ पार्टनर का पूरा हेल्प प्राप्त होगा। बेटा-बेटी से उत्तम सेवा और सुख प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola